Sandhya Pujan-संध्या पूजन के दौरान ना करें ये गलतियां, लेने के देने ना पड़ जाएं

Sandhya Pujan

Sandhya Pujan-हिंदू धर्म में मान्यता है कि शाम के समय शिव-पार्वती पृथ्वी पर घूमने के लिए आते हैं। इसीलिए हिंदू धर्म में संध्या पूजन का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में त्रिकाल यानि तीन वक्त की पूजा का वर्णन है। सुबह और दोपहर की पूजा के साथ संध्या पूजन को विशेष महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्.ता है कि संध्या के समय स्वयं भोले शंकर और मां पृथ्वी पर घूम रहे होते हैं इसलिए शाम की पूजा को ध्यान से करना चाहिए। आइए पूजा के नियम को जानते हैं।

Sandhya Pujan नियम से करने पर होते हैं फायदे

माना जाता है कि शुबह की पूजा में घंटी और शंक का बजाना जरूरी होता है। मान्यता है कि ऐसा भगवान को जगाने के लिए किया जाता है। लेकिन शाम को भगवान के सोने का समय होता है। इसलिए कहा जाता है कि शाम के समय पूजा के दौरान घंटी या शंख बिल्कुल नहीं बजाना चाहिए। संध्या पूजन के लिए फूल तोड़कर लाना भी वर्जित है। मान्यता है कि शाम के समय फूल नहीं तोड़ना चाहिए । इसलिए शाम की पूजा के लिए पहले से ही फूल तोड़कर रखना चाहिए।

शाम की पूजा का निर्धारित समय भी बताया गया है। मान्यता है कि शाम की पूजा सूर्यास्त से एक घंटा पहले या सूर्यास्त के बाद एक घंटे के अंदर करना चाहिए।शाम के समय सूर्य की पूजा करने पर भी मनाही है। शाम के समय उनकी पूजा करने से नुकसान हो सकता है ऐसी मान्यता है। सूर्य की पूजा का समय सुबह का है इसलिए उनकी पूजा केवल सुबह में ही करना चाहिए।

संध्या काल में पूजन के दौरान तुलसी के सामने घी का दीया जलाना काफी शुभ होता है। मगर शाम को तुलसी के पत्ते तोड़ने पर मनाही है। इसलिए शाम की पूजा के समय तुलसी के पते भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि शाम के समय पूजा के दौरान तुलसी के पते चढ़ाना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से लाभ की जगह हानि हो सकती है।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम | Google Gemini AI + Google Photos Update: क्या आपकी तस्वीरें स्कैन हो रही हैं? | क्या e-PAN Card सच है? PIB ने बताया वायरल मैसेज का सच! | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानिए असली मतलब | सपने में खुद को नहाते देखना क्या संकेत देता है? जानिए सही अर्थ |
28-04-2026