Police-माइक ले तो जनता का वाहवाही और कानून का डंडा ले ले तो बदमाशों पर भारी, मिलिए दिल्ली के इस पुलिस इंस्पेक्टर से, वीडियो भी देखें

Police

Police-जब किसी में कोई आसाधारण प्रतिभा हो तो उसके बारे में सबको बताना बनता है। आज जिसकी बात करने जा रहा हूंं वह शख्सियत कुछ ऐसी ही है। ऐसा कहा जा सकता है कि जब यह शख्स हाथ में माइक पकड़ता है तो जनता की वाहवाही मिलती है। मगर आवाज अच्छी होने और तमाम जगहों पर वाहवाही लूटने वाला ये शख्स वर्दीधारी होने का भी फर्ज निभाता है। इसीलिए जब कानूनी डंडा इसके हाथ में आता है तो यह बदमाशों पर भारी पड़ता है।

Police-ऐसा है यह वर्दीवाला

दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात इस शख्स का नाम है राम मनोहर मिश्रा। मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी काे रहनेवाले मिश्रा इस समय दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में एसएचओ के पद पर तैनात हैं। तो पहले राम मनोहर मिश्रा के वर्दीवाली यानि कानूनी डंडे वाली बात की चर्चा करते हैं। इंस्पेक्टर मिश्रा को गैंग, इनामी बदमाश, इंटरस्टेट क्रिमिनल, पकड़ने में महारत हासिल है। उनके नाम कई हाइप्रोफाइल मामलो की जांच है। चर्चित जेसिका लाल मर्डर कांड के लिए बनी एसआईटी में भी रह चुके हैं।

दिल्ली के विभिन्न पुलिस चौकियों के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर मिश्रा दिल्ली स्पेशल सेल, नार्थवेस्ट वाहन चोरी निरोधक दस्ते के प्रभारी भी रह चुके हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई रिवार्ड ले चुके राम मनोहर मिश्रा को नारकोटिक्स ब्रांच में रहते हुए 100 ड्रग सप्लायरों को गिरफ्त में लेने का श्रेय है। इस मामले में उनके टीम के लोग बिना बारी के तरक्की ले चुके हैं।

जब हाथ में माइक हो

इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा को शुरू से ही गाने और गाना लिखने दोनों का शौक है। वह दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के कई संगठनों और दिल्ली पुलिस इवेंट में प्रदर्शन कर चुके हैं। इनका भोजपुरी गाना टी सीरीज ने जारी किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके गीत “वोट इंडिया वोट” को दिल्ली निर्वाचन आयोग ने जारी किया था। कोरोना योद्धाओं पर लिखे उनके गीत “जन्मभूमि है इंडिया” और “लड़ेंगे मिलकर गांव-गांव और शहर” काफी लोकप्रिय होने के साथ साथ लगभग सारे चैनलों पर चला था। दिल्ली पुलिस पर लिखा उनका गीत “दिल्ली की जान है दिल्ली पुलिस, दिल्ली की शान है दिल्ली पुलिस” भी काफी चर्चित है।

यह भी पढ़ें-

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026