सपने में मृत्यु संकेत देती है कई, नजरअंदाज ना करें

Sapne me mrityu-नींद में कई तरह के सपने आते हैं, स्वप्नशास्त्र के मुताबिक सपनो का कोई ना कोई मतलब तो जरूर होता है। सपने में मृत्यु के भी कई संकेत होते हैं। सपने में आपने किसकी औऱ कैसी मृत्यु देखी है इन सबका अपना अर्थ होता है।

सपने में मृत्यु देखने के मतलब

अगर सपने में किसी बीमार व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे तो बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। मान्यता है कि इस तरह का सपना उसकी सेहत में सुधार होने का संकेत देता है। सपने में किसी व्यक्ति की मौत देखना शुभ माना गया है। अगर आप सपने में खुद की मौत भी देख लेते हैं तो यह शुभ फल का सूचक है। इस तरह के सपने का संकेत आपकी आयु लंबी होने से और कोई नए काम की शुरूआत करने से है। खुद की मौत का सपना सारी परेशानियों के खत्म होने का संकेत भी देता है।

मान्यता है कि यदि पहले से ही मरे व्यक्ति का सपना आए तो यह उस व्यक्ति से लगाव का सूचक है। अगर सपने में आपको कोई पूर्वज दिखाई दें तो समझ जाइए कि वह भविष्य में होने वाले किसी घटना का संकेत दे रहे हैं। इसका मतलब पूर्वजों की अतृप्त इच्छा से भी लगाया जाता है।

अगर सपने में खुद को बीमार देखें तो यह अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह धनहानि और भविष्य में होने वाले कष्ट का संकेत देता है। सपने में स्वर्गवासी पिता का देखना शुभ माना गया है। सपने में स्वर्गवासी पिता से बात करना भी शुभ माना गया है। सपने में मृत्यु और मृत व्यक्ति का सपना बहुत सारे संकेत देता है।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026