चीनी मांझे के खिलाफ दिल्ली में पुलिस का एक अनोखा अभियान

Chinese Manjha-चीनी मांझे के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान से करीब 15 हजार स्कूली छात्र जुड़ चुके हैं। इसे शपथ अभियान का नाम दिया गया है। इस अभियान की शुरूआत दिल्ली की आउटर दिल्ली पुलिस ने की है।

चीनी मांझे के खिलाफ शपथ

चीनी मांझे के खिलाफ शपथ अभियान की शुरूआत बाहरी दिल्ली पुलिस ने स्कूलो में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए शुरू किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को चीनी मांझे के नुकसान के बारे में जागरूक किया गया और सिंथेटिक मांझे का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। बाहरी दिल्ली डीसीपी हरेन्द्र सिंह के निर्देश पर सामुदायिक पुलिस शाखा/बाहरी जिला के प्रभारी ए.एस.आई. मनीष मधुकर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिस शाखा, बाहरी जिला (संपर्क) के कर्मचारियों ने 15 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का दौरा किया और स्कूल के प्रिंसिपल/एचओएस से संपर्क किया और असेंबली के समय में शपथ समारोह आयोजित किया। इस उपक्रम में 10,000 से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार किया गया प्री रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश भी सुनाया गया तथा सभी विद्यार्थियों को चाइनीज मांझे के प्रयोग से होने वाली घटनाओं के माध्यम से इसके दुष्परिणाम से भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त, एक सरकारी वाहन को जागरूकता अभियान के लिहाज से लाऊड स्पीकर से सुसज्जित कर तैयार किया गया है जो रोजाना जिले के सभी व्यस्त बाज़ारों, कोलोनियों में घूम घूम कर जागरूकता का संचार कर रही है| इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि लोग पाउडर वाले कांच से लेपित चीनी मांझे का उपयोग न करें क्योकि यह न केवल मानव मात्र के लिए अपितु आकाश में पक्षियों के लिए भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें पक्षी उलझ जाते हैं और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। इसलिए छात्रों को सिंथेटिक/चीनी मांझे के बजाय स्थानीय हस्तनिर्मित सूती धागे का उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026