साइबर अपराध के मामलो में इस तरह पिछड़ रहा है बिहार

बिहार में साइबर अपराध की दर चार साल में करीब ढाई गुणा बढ़ गई है। पूरे राज्य में 2019 के दौरान 1050 मामले दर्ज किए गए, 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 2400 हो गई । इन चार वर्षो में 6375 मामले दर्ज किए गए। इतने मामलो में हजारो अभियुक्त बनाए गए लेकिन अब तक महज दो अपराधियों को ही सजा मिल सकी है। दैनिक हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक सभी स्तर की अदालतो में 1924 मामले लंबित हैं।

पुलिस के स्तर से साइबर अपराध के मामलो में चार्जशीट दायर करने की रफ्तार भी 50 फीसदी से कम है। कोरोना काल की बात करें तो साइबर अपराध के मामलो में तेजी से बढ़ोतरी हो गई। 2021 में 1413 मामले और 2022 में 2400 मामले दर्ज किए गए।

बिहार में दर्ज हो रहे साइबर अपराध के मामलो में सर्वाधिक 70 फीसदी मामले वित्तीय फ्राड से जुड़े हुए हैं। सिर्फ 2021 में वित्तीय फ्राड के 1100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। वित्तीय फ्राड में एटीएम के जरिए ठगी के सर्वाधिक 75 फीसदी मामले दर्ज होते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग फ्राड, ओटीपी फ्राड, वेबसाइट पर फर्जी लिंक या साफ्टवेयर के जरिए ठगी समेत अन्य़ कई माधय्मों से वित्तीय धोखेबाजी के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। इसके बाद नंबर आता है सेक्सटार्शन का।

बिहार पुलिस के लिए साइबर अपराधियों को पकड़ने सजा दिलाने औऱ लोगों के डूबे पैसे वापस कराना अब भी सबसे बड़ी चुनौती है। साइबर अपराध से जुड़े 40 फीसदी से अधिक मामलो में थाना स्तर पर आईटी कानून के सुसंगत धाराओं को जोड़ा ही नहीं जाता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
02-10-2026