बजट की ये बातें जान लीजिए इसके पहले नहीं जानते होंगे आप

बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। कुछ लोगों को छूट मिल सकती है, ये ये चीजें महंगी होंगी ये चीजें सस्ती होंगी। अभिभाषण में राष्ट्रपति ने ये कहा आदि। ये सब बातें ऐसी हैं जो आपको या तो पता हैं या आप आराम से इसे कहीं पढ़ लेंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं आमबजट से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारियां, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

रोचक बातें

2019 से पहले तक देश के वित्त मंत्री बजट को बही खाते के रूप में एक सूटकेस में रखकर लाते थे, लेकिन निर्मला सीतारमण ने इस परंपरा को 2019 में तोड़ा। वह एक फाइल को लाल कपड़े में लपेटकर संसद पहुंची। इस फाइल को बही खाता ही बोला गया था।

आर के शनमुखम चेट्टी (RK Shanmukham Chetty) ने 26 नवंबर 1947 को आजाद भारत का पहला बजट (First Budget of independent India) पेश किया था। चेट्टी ने 1947 से 1948 तक भारत के पहले वित्त मंत्री के रूप में काम किया था।

देश की आजादी से लेकर अब तक कुल 73 , 14 अंतरिम और 4 स्पेशल या मिनी बजट पेश हो चुका है।

जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ऐसे पीएम हैं जिन्होंने बजट भी पेश किया है।

2016 से पहले तक बजट फरवरी के आखिरी दिनों में पेश होता था, लेकिन अरुण जेटली ने इस परंपरा को 2017 में तोड़ा। उन्होंने तब 1 फरवरी को बजट पेश किया। तब से इसी तारीख को बजट पेश होता है।

‘हलवा सेरेमनी’ वित्त मंत्रालय की ओर से मनाया जाने वाला एक अवसर है, जो बजट प्रिंटिंग प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है। ‘हलवा’ एक पारंपरिक ‘कढाई’ (बड़ी कड़ाही) में तैयार किया जाता है और देश के लिए बजट बनाने की कवायद में शामिल सभी कर्मचारियों को परोसा जाता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
03-11-2026