नए सैनिक स्कूलों में दाखिला मिलेगा इस तरह यहां जानिए पूरी बात


सैनिक स्कूलों में पढ़ाई का स्तर कौन नहीं जानता। आज भी लोगों में इस स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने का क्रेज है। पार्टनरशिप मोड में 100 नए स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार की पहल के तहत पहले दौर में 12 ऐसे स्कूलों के साथ सैनिक स्कूल सोसायटी ने समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ऐसे 10 स्कूलों में सैनिक स्कूल पैटर्न के लिए छात्रों का प्रवेश पूरा होने के बाद, 9 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त, 2022 से शुरू हो गया है। कर्नाटक के एक स्कूल में 6 सितंबर, 2022 से कक्षाएं शुरू होंगी। शेष 2 के ग्रीनफील्ड स्कूल होने की उम्मीद है जो संभवत: अगले शैक्षणिक सत्र से अपना संचालन शुरू कर लेंगे।

सैनिक स्कूल सोसायटी ने पहल के दूसरे दौर में 7 अतिरिक्त स्कूलों को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी है। इन 7 अस्थायी रूप से स्वीकृत स्कूलों में सैनिक स्कूलों के पैटर्न में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है और शैक्षणिक सत्र अगस्त 2022 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

इन नव-स्वीकृत सैनिक विद्यालयों में भी उसी प्रकार प्रवेश होगा जैसे प्रथम चरण में स्वीकृत विद्यालयों में होता है। नए स्वीकृत सैनिक स्कूलों में कम से कम 40 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) उतीर्ण उम्मीदवारों की ई-काउंसलिंग के माध्यम से और 60 प्रतिशत तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से भरी जानी हैं। इन स्कूलों में पहले से पढ़ रहे छात्रों के लिए अगस्त के मध्य में एनटीए द्वारा न्यू सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 (एनएसएसईई -22) नाम से एक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अपडेट के लिए वेब पोर्टल https://sainikschool.ncog.gov.in/  पर जाएं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले |
16-08-2026