दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा चरस का तस्कर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नेपाल से चरस की तस्करी के रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अनिल कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अनिल नेपाल से चरस लाकर दिल्ली एनसीआर में तस्करी किया करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो से अधिक चरस बरामद किया जिसकी कीमत 40 लाख रूपये बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी की पूर्वी और उतर पूर्वी दिल्ली में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। इसका पता लगाने के लिए डीसीपी राम गोपाल नायक की देखरेख में एसीपी राजेश कुमार इंस्पेक्टर विनय त्यागी, एसआई हवा सिंह आदि की टीम बनाई गई। पुलिस की टीम को संगठित रूप से ड्रग तस्करी के बारे में पता लगा। पुलिस टीम को पता लगा कि अनिल कुमार नाम का शख्स अपनी सैंट्रो कार में दिलशाद गार्डन के रास्ते ड्रग की खेप लेकर आएगा। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और 17 नवंबर को एएसआई रमेश कुमार की सूचना पर अनिल कुमार को 4 किलो 185 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि अनिल कुमार 37 साल का है और दिल्ली में नंद नगरी में रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि वो पिछले एक साल से नेपाल से नशीली दवाओं की खेप लाकर मानेसर में राजेश नाम के शख्स को सप्लाई कर रहा है। चरस की ये 5 वीं खेप थी।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026