नीरज बवाना गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

नीरज बवाना गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। नीरज बवाना के इन बदमाशों पर लाजपत नगर में फरवरी में हुए

नीरज बवाना गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। नीरज बवाना के इन बदमाशों पर लाजपत नगर में फरवरी में हुए शूटआउट के अलावा कई मामले दर्ज हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने नीरज बवाना और नीरज भांजा गैंग के शार्प शूटर सुबेग सिंह उर्फ शिबू और सौरभ उर्फ गौरव को मालवीय नगर के अरबिंदो कालेज के पास से गिरफ्तार किया। दोनो जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि साउथ दिल्ली में कुछ गैंगस्टर सक्रिय हैं। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली की सुबेग सिंह शिबू अरविंदो कालेज के पास आएगा।  5 मई को पुलिस टीम ने जाल बिछाकर सुबेग को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सेमी आटोमेटिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। उससे हुई पूछताछ के आधार पर सौरभ उर्फ गौरव को भी बीआरटी कॉरीडोर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी सेमी आटोमेटिक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए।

देखें नीरज बवाना की पूरी कहानी-

सुबेग सिंह, गौरव और उनके 8 साथियों ने दीपक पंडित गैंग के कपिल को बुरी तरह मारा था।  16 फरवरी को हुई इस घटना में उन्होंने कपिल पर गोली भी चलाई लेकिन वह बचकर निकलने में कामयाब हो गया। इस हमले के पीछे सट्टे की दुनिया में अपनी बादशाहत को कायम करना था। यह हमला नीरज बवाना और नीरज भांजा के कहने पर किया गया था।  सुबेग कोर्ट में अपने केस की सुनवाई में भी नहीं जाता था इसलिए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। इसके पहले भी बवाना के निर्देश पर वह कई लोगों पर हमले कर चुका है। सुबेग नीरज बवाना का शार्प शूटर है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता |
26-06-2026