बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भागवान की करें अराधना

सप्ताह का हर दिन कोई न कोई भगवान को समर्पित हैं और उस दिन उनकी पूजा-पाठ करने से लोगों को विशेष लाभ मिलता हैं। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का होता है और इस दिन उनकी पूजा का विधान है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी और और विष्णु भगवान की साथ में पूजा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। जिनके विवाह में देरी हो रही है, उनके लिए भी गुरुवार का व्रत बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप 1 साल में गुरुवार का व्रत करते हैं तो आपके घर में कभी भी पैसे रुपयों की कमी नही होती और आपका पर्स कभी खाली नही होता।

बृहस्पतिवार व्रत पूजा विधि

गुरुवार के दिन स्नानादि करके भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। अब भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल और हल्दी अर्पित करें। इसके साथ भगवान विष्णु को गुड़ और चना का भोग लगाएं। हल्दी में जल मिलाकर भगवान का अभिषेक करें और हाथ में गुड़ और चना लेकर गुरुवार व्रत कथा का पाठ करें। अंत में आरती करने के बाद आप फल का सेवन कर सकते हैं।

बृहस्पतिवार व्रत कथा

बहुत समय पहले एक प्रतापी और दानी राजा एक नगर में राज करता था। वह गुरुवार का व्रत रखता था और जरूरतमंदों की मदद करता था। दान-पुण्य करने में वह कोई कमी नहीं छोड़ता था। लेकिन उसकी पत्नी को यह सब पसंद नहीं था। एक दिन राजा शिकार खेलने गया तभी उसके घर में बृहस्पति देव साधु बनकर आए। रानी ने साधु से कहा कि वह दान-पुण्य से तंग आ गई है, इसलिए वह कोई ऐसा उपाय बताएं जिससे घर में रखा सारा धन नष्ट हो जाए। रानी की बात सुनकर बृहस्पति देव ने कहा कि तुम्हें इस धन का उपयोग अच्छे कार्यों में करना चाहिए ताकि तुम्हारे दोनों लोक सुधर जाएं। ‌लेकिन रानी ने कहा कि उसे इस धन की आवश्यकता नहीं है जिसे संभालने में उसका सारा समय खत्म हो जाता है।

Disclaimer-उपरोक्त आलेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
24-08-2026