ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली में मिली 40 करोड़ की हेरोइन

ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। ड्रग तस्करी के दो कुख्यात बदमाश दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से 10 किलो हेरोइन बरामद किया गया है। ड्रग तस्करी की बरामद खेप में से 4 किलो एक कार में विशेष रूप से बनाए गए स्थान पर रखा गया था।  बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रु कीमत बताई जाती है।

वीडियो में देखें कैसे कार से बरामद हुई 40 करोड़ की हेरोइन

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक ड्रग तस्करी के इस रैकेट का भांडाफोड़ एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने किया है। गिरफ्तार दो लोगों की पहचान दिनेश सिंह और नाजिर उर्फ नाजिम के रूप में हुई है। इन्हें दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास से दबोचा गया।

डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पुलिस टीम को मणीपुर, असम, बिहार, यूपी और दिल्ली में ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस 4 महीने से काम कर रही थी। 24 मार्च को सूचना मिली की गैंग के दो सदस्य नाजिम औऱ दिनेश ने झारखंड से ड्रग की बड़ी खेप उठाई है और इस खेप को एक मारुति एसएक्स-4 कार में दिल्ली लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध कार कार में सवार दो लोगों के बैग की तलाशी ली गई। दोनो के बैग से 3-3 किलो हेरोइन बरामद हुई। कार की तलाशी में पिछली सीट के पीछे बनाई गई विशेष जगह पर रखा 4 किलो हेरोइन बरामद हुआ।

पूछताछ में पता लगा कि दोनो ड्रग तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट से जुड़े हैं। दोनो पिछले पांच साल से यूपी औऱ दिल्ली एनसीआर में ड्रग की सप्लाई कर रहे थे।  पूछताछ में पता लगा कि कि दोनों को जो ड्रग सप्लाई करता है उसके संबंध म्यामार औऱ मणीपुर के गैंग से है। ज्यादातर हेरोइन म्यामार से मणीपुर लाया जाता है। इसके बाद अरूणाचल और असम भेजा जाता है जहां से देश भर में सप्लाई होती है।  

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026