बनारसी साड़ी के ठग ऐसे लगा रहे थे बनारस के बुनकरों कारोबारियों को चूना, देखें वीडियो

यह सत्य कथा बनारसी साड़ी के ठगों की है। बनारसी साड़ी के यह ठग वाराणसी के बुनकरों और साड़ी कारोबारियों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। बनारसी साड़ी के यह गैंग फर्जी नाम पत्ता के आधार पर मशहूर कंपनियों ते नाम से फर्म बनाते थे, इसके बाद बनारसी साड़ी के बुनकरों, कारोबारियों से साड़ी आदि की खरीद फरोख्त कर फर्जी चैक दे दिया करते थे।

बनारसी साड़ी के ठगों द्वारा अंजाम दी गई इस तरह की घटनाओं के प्रकाश में आने पर वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने फ्रॉड की घटनाओ में अभियोग पंजीकृत कर उक्त गैंग की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त क्रम में वाराणसी के थाना सिगरा की पुलिस टीम ने बनारसी साड़ी ठग गैंग के मुख्य आरोपी राजू कुमार गुप्ता व अंशु गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इनके कब्जे से भारी मात्रा में फ़र्ज़ी पासबुक, चेकबुक, विभिन्न अधिकारियों एवं फर्मों की मोहरें व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में 50 से भी अधिक फ्रॉड की घटनाओं में लिप्त होने की बात स्वीकार की। इनके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।

बनारसी साड़ी के ठगों में राजू कुमार गुप्ता के कब्जे से एक अदद सैमसंग मोबाइल एनड्राइड, विवो 01 अदद एनड्राइड, सैमसंग 01 अदद कीपैड तथा अंशू उर्फ लालू के कब्जे से एक अदद मोबाइल रेडमी एन्ड्राइड बरामद हुआ । तथा दुकान की तलाशी ली गयी तो कारपोरेट बैंक के 09 चेंक विभिन्न नाम से जारी आन्ध्रा बैंक से 31 चेक विभिन्न नाम से जारी, देना बैंक के 07 चेक भिन्न-भिन्न नाम से जारी , सिडिकेट बैंक का नौ चेक, बंधन बैंक का एक कटा चेक, व एक चेकबुक जिस पर विशाल का हस्ताक्षर है, पंजाब नैशनल बैंक का एक चेकबुक जिस पर जग्दम्बा हैंडलूम लिखा है सादे पेपर पर भिन्न भिन्न प्रकार की मोहरे लगी हुयी तथा प्लास्टिक की 49 अदद भिन्न भिन्न नाम से मुहर आधार कार्ड व आधार कार्ड की छाया प्रति भिन्न भिन्न नाम से जिस पर सुबेदार प्रसाद, सुरेश पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, सौरभ तिवारी, अनिल कुमार आदि नाम छपे हैं।  श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा जारी मेसर्स फैब्रिक मेसर्स एसएस सिल्क नाम से जारी लाइसेंस नगर निगम वाराणसी द्वारा जारी प्रपत्र संख्या 122 की अनुज्ञप्ति रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति नं0 09सीEEPP1390C1ZL भिन्न भिन्न नाम से जारी कटे हुए बिल जैसे होण्डा हैण्डलूम बाला जी साडी एण्ड बाला जी टेक्साटाइल सिद्रा हैण्डलूम , एसआर बंधानी, अंश ट्रेडर्स , मधूलिका साडी एण्ड एमपी साडी पूजा सिल्क एम्पोरियम आदि नाम से जारी  हुए ये भी बरामद किए गए हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां |
23-07-2026