एटीएम मशीन तोड़कर रुपये लूटने वाला बदमाश पकड़ा गया, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। एटीएम मशीन (ATM Machine) तोड़कर पैसे लूटने वाले कुख्यात जाहिद खान गिरोह के बदमाश राहुल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गैंग देश भर में एटीएम मशीन को तोड़कर लाखो रुपये लूटकर फरार हो जाता था। गिरफ्तार बदमाश राहुल खान की गिरफ्तारी पर 50 हजार रु का इनाम था। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह ने राहुल खान को गिरफ्तार किया। मेवाती गिरोह का बदमाश राहुल खान नूंह का रहने वाला था। उसे कुतुब मिनार मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से .315 बोर की पिस्टल औऱ 4 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 महीने से फरार राहुल की सक्रियता बढ़ी है। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली कि राहुल कुतुब मिनार मेट्रो स्टेशन के पास किसी से मिलने आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया 18 अगस्त को रात करीब 10.45 बजे राहुल खान को देखा गया। उसे वहीं दबोच लिया गया।पूछताछ में उसने बताया कि वह कुख्यात जाहिद गैंग का सक्रिय बदमाश है। उसने यह भी बताया कि एटीएम मशीन तोड़ने के दो मामलो में वह वांछित है। एटीएम मशीन तोड़ने के इन मामलो में से एक दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र का है। 6 दिसंबर 2020 को वह औऱ उसके पांच साथी दो कारो में दिल्ली के डाबरी पहुंचे थे जहां उन्होंने एटीएम मशीन तोड़कर 19.14 लाख रु की लूट की थी। उसके खिलाफ इसी मामले में 50 हजार का इनाम घोषित था। एक दूसरे मामले में राहुल और उसके साथियों ने ट्रक में महाराष्ट्र के पिंपरी जाकर एटीएम मशीन तोड़ा था और 25 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। वह ऐसे एटीएम  की रेकी करते थे जहां गार्ड ना हो उसी एटीएम मशीन को निशाना बनाया जाता था। लूटपाट करते समय यह गैंग सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट कर देता था ताकि उनकी पहचान ना हो। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब तक तीन गैंग के 12 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके निशाने पर एटीएम होते थे।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा |
28-06-2026