सब्जी सप्लाई की आड़ में जासूसी कर रहा था पाक आईएसआई का एजेंट, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक ठेकेदार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।  इसकी पहचान 48 वर्षीय हबीबुर्रहमान खान के तौर पर हुई है। उसके साथ ही सेना के जवान परमजीत को भी गिरफ्तार किया गया है। हबीब कई महीने से आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध करा रहा था। पोखरण सेना के आधार शिविर में तैनात भारतीय सेना के अफसर से उसने उक्त दस्तावेज हासिल किए थे।

क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी प्रवीर रंजन के मुताबिक हिरासत में लिया गया संदिग्ध राजस्थान के बीकानेर जिले का मूल निवासी है और पिछले कई वर्षो से वह पोखरण क्षेत्र में रह रहा था। संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सेना में कांट्रेक्टर के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रहा है। फिलहाल इसके पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका है। इसके साथ ही वर्तमान में पोकरण क्षेत्र में संचालित इंदिरा रसोई में सब्जी सप्लाई का ठेका उसी के पास है और वह भारतीय सेना के लिए सब्जियां सप्लाई कर रहा था। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मंगलवार शाम जैसलमेर पहुंचकर हबीब खान को धर दबोचा। हबीब खान से पूछताछ के बाद उसे कई जगहों पर ले जाया गया। जहां वह आईएसआई के गुर्गो से मिलता था।

यह भी पाया गया कि उसने सेना के जवान परमजीत से संवेदनशील दस्तावेज मिल रहे थे। जिन्होंने कथित तौर पर उनके द्वारा प्रदान किए गए प्रत्येक दस्तावेज के लिए उससे शुल्क लिया था। हैंडलर और खान ने सेना के अधिकारी को कुछ विशेष सैन्य सूचना भेजने के लिए तैयार किया था।

बताया जा रहा है कि हबीब से पूछताछ में दो तीन और लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी इस मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026