हैरी पौटर की तर्ज पर बाजार में बच्चों के लिए आई एक पुस्तक नाम एडवेंचरस ऑफ राज एंड स्नोवी

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित मशहूर उपन्यास क्रम। जिसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों पर इन्हीं नामों की 8 हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है।

हैरी पौटर और राज एंड स्नोवी

लगभग इसी तर्ज पर 23 मार्च को भारत में भारतीय लेखिका की पुस्तक एंडवेंचर्स ऑफ राज एंड स्नोवी(Adventures of Raj & Snowy)  लांच हुई है। प्यारी सी इस पुस्तक में जादू की कहानियां हीं नहीं बल्कि जीवन के मूल्य भी हैं। शायद यही खासियत इसे हैरी पौटर से अलग भी करती है। पुस्तक के पहले संस्करण में 5 कहानियां हैं। दो नायक हैं राज और स्नोवी दोनो के बीच घनिष्ठ दोस्ती है। राज है जो मुख्य पात्र है और उसका जो साथी है वो एक बिल्ला है। ये कोई साधारण बिल्ला नहीं है बल्कि उसके पास जादू की शक्ति भी है। ये दोनों जब समस्याओं को सुलझाने में लगते हैं निडरता से सुलझाते हैं, सिखते हैं गिरते मगर चलते रहते हैं। इस पुस्तक को आप http://www.notionpress.com/ पर ले सकते हैं। मुल्य 349 रु( अंतर्राष्ट्रीय मूल्य18$99) है।

ये हैं राज और स्नोवी की लेखिका

पूजा नंदा। पुस्तक की लेखिका हैं।  कोमलता और सामाजिक जीवन मूल्यों से भरी पूजा की परिवारिक पृष्ठभूमि शैक्षणिक रही है। दिल्ली में रहने और शिक्षा की कई उच्च डिग्रियों को प्राप्त करने के बाद भी सरल स्वभाव की पूजा बच्चों की काल्पनिक दुनिया में हो रहे जादुई उड़ानों को खूबसूरती के साथ पिरोने में कामयाब रही हैं। कई मीडिया संस्थानों में काम करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण पर काम करने का अनुभव भी प्राप्त है। वह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह सत्य साईं ट्रस्ट के लिए काम कर चुकी हैं। बच्चों में जानवरों के भय के उन्मूलन के लिए एडवेंचर ट्रीप आयोजित करना उनकी जीवन में शुमार है। पूजा नंदा कहती हैं कि इस पुस्तक में चरित्र तो मिल गए थे मगर उन्हें जीवन देने का काम श्रेया श्रीवास्तव जैसी दोस्तों का रहा है। वो बताती हैं कि इस बच्चों की मासूम दुनिया जादुई शक्तियों से कोरोना वैक्सीन तक बना लेती हैं। यही इस पुस्तक के नायकों की खासियत है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026