भारतीय नौसेना का पोत किलटन कहां औऱ क्यों पहुंचा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। मिशन सागर-III के अंतर्गत भारतीय नौसेना का पोत ‘किलटन’ 29 दिसंबर 2020 को ‘कंबोडिया के सिहानोकविले’ बंदरगाह पर पहुंच गया है। भारतीय नौसैनिक जहाज कंबोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री लेकर पंहुचा है, जिसे कंबोडिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनडीएमसी) को सौंप दिया जाएगा। भारत की ओर से भेजी गई यह सहायता दो मित्र देशों के बीच व्यक्तिगत गहरे संबंधों को दर्शाती है।

मिशन सागर- III वर्तमान में चल रही कोविड महामारी के दौरान मित्र देशों को भारत की ओर से मानवता के नाते सहायता और आपदा राहत (ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ- एचएडीआर) पहुंचाने का एक हिस्सा है। यह मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण के अनुसार चलाया जा रहा है और यह एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को दर्शाता है। मिशन सागर इस बात पर बल देता है कि, भारतीय नौसेना को एक सुरक्षा साझेदार के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जाता है और यह किसी भी स्थिति में सहायता के लिए सबसे पहले आगे आने वाला संगठन है। यह मिशन आसियान देशों को दिए गए महत्व को रेखांकित करने के अलावा दोनों देशों के बीच मौजूदा आपसी सम्बंधों को और मजबूती प्रदान करता है।

ऐतिहासिक रूप से भारत और कंबोडिया घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों को साझा करते हैं। सभी क्षेत्रों में बढ़ती व्यवसायिक उपलब्धियों के कारण हाल के वर्षों में संबंधों में मजबूती आई है। वर्तमान यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त करने तथा इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता की दिशा में योगदान को बढ़ाना है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026