हथियार से लेकर अफीम तक की तस्करी दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसीपी ललित महन नेगी औऱ ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी की टीम के हाथ गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से .32 बोर की पांच पिस्टल औऱ 10 जिंदा कारतूस के अलावा 15 किलो अफीम बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ और मोहम्मद कुर्बान के रूप में हुई है।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान और विकास लंगरपुरिया गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला आरिफ अपने एक साथी के साथ बवाना में आएगा। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में एसआई दीप त्यागी, राहुल खोखर, राजकुमार, उमेश कुमार एएसआई सत्येन्द्र, नरेन्द्र, ओमवीर सिंह, हवलदार सत्यदेव, रविन्द्र शर्मा, कांस्टेबल कपिल, मुकेश, भूपेन्द्र, कुलदीप, रवि, राजवीर, अमित, धर्मराज औऱ दीपक की टीम बनाई गई। टीम ने बवाना फैक्टरी एरिया में जाल बिछा कर आरिफ और उसके साथी कुर्बान को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर और पिस्टल औऱ 15 किलो अफीम भी बरामद हुए। अफीम को एवरीडे आयोडाइज्ड साल्ट और पामोलीन आयल के पैकेट में रखा गया था। इन पैकेट को स्कार्पियो कार के मोर्डगार्ड की खाली जगह पर छिपा कर रखा गया था।

पूछताछ में पता लगा है कि आरिफ बिहार के गोपालगंज से 22 हजार में पिस्टल लाता था। इसे दिल्ली एनसीआर के अपराधियो में 45-50 हजार में बेचा जाता था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल |
25-07-2026