अमिताभ बच्चन के अलावा इन एक्टरों ने भी हराया कोरोना को, जानिए इन स्टारों की कहानी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। कोरोना ना आम देख रहा है ना खास। हरेक क्षेत्र की तरह कोरोना ने मनोरंजन उद्योग को भी खूब प्रभावित किया है। चाहे वो बॉलिवुड हो या टेलीविजन या फिर हॉलीवुड कोरोना ने मनोरंजन जगत के कई सितारों को अपने चपेटे में लिया। लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और धैर्य की बदौलत इन सितारों ने कोरोना को ना केवल मात दी बल्कि इनकी हिम्मत औऱ सब्र दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।

बच्चन बंधुओं ने बांधे रखी अपने संग अपनो की हिम्मत

बिग बी यानि अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटीव हुए थे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। बड़े धैर्य के साथ उन्होंने इसका सामना करना शुरू किया। उनके लिए दुआओं प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ। उनके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्य राय और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटीव हुए लेकिन वो जल्द ही ठीक भी हो गए। इसके बाद 2 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले बिग भी ने कई भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर किए। अब 29 दिन कोरोना से लड़कर अभिषेक बच्चन भी विजयी हो गए हैं। अभिषेक ने तो अपने सोशल मीडिया पर कोरोना को हराने के अपने ऐलान का भी जिक्र किया।
कनिका कपूर के ढाई हफ्ते 

बॉलीवपड सिंगर कनिका कपूर को 20 मार्च को कोरोना के लक्षण महसूस हुए। उन्होंने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया और रिपोर्ट पॉजिटीव था। लखनऊ के पीजीआई में उन्हें भर्ती कराया गया। कोरोना से लगातार लड़ाई लड़ने के बाद 4 अप्रैल को उनकी पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई।

टॉम हैंक्स 

मार्च की शुरूआत में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स पत्नी सहित कोरोना की चपेट में आ गए थे।टॉम ने 28 मार्च को ठीक होने के बाद पत्नी सहित मुस्कुराती फोटो सोशल मीडिया पर अपडेट की।

मोरानी परिवार ने इस तरह लड़ी कोरोना से जंग

अभिनेत्री जोआ मोरानी, उनकी बहन शजा और पिता प्रोड्यूसर करीम मोरानी अप्रैल की शुरूआत में कोरोना की चपेट में आ गए थे। महीने के मध्य में जोआ औऱ शजा ने कोरोना पर जीत हासिल की तो जोआ ने विजय हासिल करने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने की भी पहल की। 27 मई को उन्होंने दुबारा प्लाज्मा दान दिया। करीम हार्ट पेशेंट होने के बावजूद केवल नौ दिन में कोरोना को हराकर घर लौटे थे।

किरण कुमार ने इस तरह जीती जंग 

अभिनेता किरण कुमार 14 मई को कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। उन्होंने निगेटिव होने के बाद बताया था कि कोरोना होने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया था। घर के उपरी हिस्से में उन्होंने रहकर  हेल्दी खाना खाया खूब वेब सीरीज देखी औऱ नावेल पढ़े। बाद में उनके दोनों रिपोर्ट निगेटिव आए।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026