Defence news- सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की खरीद इकाई ने 557 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से टी टैंक-90 एस/एसके के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले 1,512 उपकरणों की खरीद के लिए आज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस खरीद को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की ओर से मंजूरी दी गई है। अनुबंध की खरीद और निर्माण शर्तों के तहत इन उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले 50 प्रतिशत कलपुर्जे स्वदेशी होने चाहिए।
Defence news
बारूदी सुरंग हटाने वाले इन उपकरणों को सेना के बख्तरबंद कोर के टी-90 टैंकों में फिट किया जाएगा जिससे ऐसे टैंको को बारूदी सुरंग बिछे क्षेत्रों में आसानी से आने जाने की सुविधा होगी। इससे टैंको के बेड़ों की गतिशीलता कई गुना बढ़ जाएगी और उनका दुश्मन के इलाकों में बिना नुकसान के काफी अदंर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
बारूदी सुरंग हटाने वाले इन 1,512 उपकरणों को हासिल करने का काम 2027 तक पूरा करने की योजना है। इससे सेना की युद्ध क्षमता में और इजाफा होगा।
पढ़ने योग्य
- WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी
- एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत?
- साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा
- CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान
- मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल






