झमाझम बारिश के लिए करना होगा कितना इंतज़ार

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार। अच्छे मॉनसून की उम्मीद लगाए बैठे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अबतक जुलाई सूखी ही रही है। पिछले 15 दिनों में तो 6 साल की सबसे कम बारिश देखने को मिली है। हालांकि, इस हफ्ते की बात करें तो मौसम विभाग ने आज से लेकर 23 जुलाई तक रोज बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें बहुत तेज बारिश अभी 22 जुलाई तक होने की उम्मीद नहीं है। वहीं 17 से 19 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


पुराने रेकॉर्ड टूटे
क्या दिल्ली में अगस्त के बाद जुलाई में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। इस बार लोगों को ऐसा नहीं लग रहा है। मौसम विभाग के आंकडे़ भी यही कह रहे हैं। आधी जुलाई बीत चुकी है। शुरूआती पंद्रह दिनों में पिछले छह सालों के दौरान दिल्ली में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

उमस, गर्मी ने किया परेशान
बारिश के अभाव में लोगों को जबर्दस्त गर्मी और उमस परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा और यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री रहा और यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 58 से 81 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में मॉनसून सामान्य रहना था। लेकिन अब तक मॉनसून ने निराश ही किया है। आलम यह है कि यदि अब भी बारिश ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो जुलाई सबसे कम बारिश का रेकार्ड भी बना सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी तक जुलाई में महज 44 एमएम बारिश हुई है। पिछले छह सालों के दौरान जुलाई के पंद्रह दिनों में इतनी कम बारिश हुई है। वहीं 11 सालों के दौरान महज तीन बार ही इतनी कम बारिश दर्ज हुई है। स्काईमेट के अनुसार अभी दिल्ली में शुष्क मौसम चल रहा है। गुरुवार रात से मौसम के बदलने की उम्मीद है। जिसके बाद 18 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है लेकिन यह बहुत तेज बारिश नहीं होगी। कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश फिर कम हो जाएगी।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, जानिए गुरु वचनों का संदेश | म्यूल अकाउंट क्या है? ₹310 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट से समझिए पूरा खेल | Delhi Cyber Crime News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, देशभर के साइबर ठगों को बेचते थे ATM-चेकबुक; 10 गिरफ्तार | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे |
16-06-2026