कविता

👁️ 488 Views
yashoyash
डाॅ.यशोयश

कर लो कर लो भैया योग
नहीं तो बस जाएँगे रोग
उठकर जल्दी कर लो योग
नहीं तो पछताएँगे लोग
कर लो कर लो…
कुछ सखा हमारेअब भी जवां हैं
कर कर करके योग
मौसम बे – मौसम मस्ताने
फिर भी देखते हैं अफ़रोज़
कर लो कर लो…
सखियाँ हैं कुछ हट्टी – कट्टी
करती हैं नित योग
कलियों से खिल करके निखरीं
जैसे फूल गुलाबी रोज
कर लो कर लो…
कुछ अंकल कर करके योग
हुए शर्बत बात – बतोल
भरी जवानी भले करत कुछ
अब नहीं दिखते गोल – मटोल
कर लो कर लो…
नित कवि लेखक गीत गवैया
गावें कुछ दोहा छंद सवैया
भोर पहर करते हैं योग
तभी तो स्वस्थ रहे सुख भोग
कर लो कर लो…
तन से मन से स्वस्थ रहेंगे
कर करके नित योग
होगी देह में चुस्ती – फुर्ती
तब ही कर पाएँगे सहयोग
कर लो कर लो…
सवेरे योग करें! तो रोग
नहीं कर पाएँगे गठजोड़
योग का ऐसा है संयोग
काया रहती है बेजोड़
कर लो कर लो…

डाॅ.यशोयश
कवि एवं साहित्यकार , आगरा

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी |
12-02-2026