ताकि इस पुलिस कॉलोनी की महिलाएं कर सकें रचनात्मक काम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाएं रचनात्मक योगदान दे सकें इसके लिए पुलिस वेलफेयर सोसायटी(PWFS) ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरूवार को नरेला पुलिस कालोनी के एक क्वार्टर में सिलाई यूनिट की शुरूआत की गई। इसका उद्घाटन पीडब्ल्यूएफएस की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया। यह चौथी सिलाई ईकाई है जो महिलाओं की सकारात्मक भूमिका के मकसद से शुरू की गई है। नरेला में पीडब्ल्यूएफएस की पहुंच दिल्ली पुलिस के 1 हजार परिवारों तक है। गौरतलब है कि सोसायटी इस तरह के नौ और केंद्र चलाता है।

शुरू की गई ईकाई का मकसद व्यवसायिक शिक्षा के साथ साथ हस्तनिर्मित चीजों का निर्माण है। इस तरह की इकाईयों के माध्यम से पुलिस कालोनी में रहने वाली महिलाओं को सकारात्मक कामों से जोड़ना है। इस अवसर पर चीफ कार्डीनेटर ज्योति चहल के साथ साथ टीम लीडर, बाहरी दिल्ली के अतरिक्त पुलिस उपायुक्त, एसीपी, एसएचओ आदि मौजूद थे। इस अवसर खाना खजाना और समर कैंप के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। जून में आयोजित खाना खजाना प्रतियोगिता के तीन विजेताओं के साथ साथ समर कैंप के 15 युवा विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार वितरित किए गए।

सोसायटी की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव औऱ अन्य लोगो ने वृक्षारोपण में भी हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमति श्रीवास्तव ने समारोह में शामिल होने वालों को धन्यवाद करते हुए सोसायटी द्वारा किए जा रहे कामों औऱ उसके दूरगामी परिणामों का जिक्र भी किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग |
18-09-2026