अभिनय जिनका पर्दे पर जैसे बोलता था उनका यानी Sanjeev Kumar का जन्मदिन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

शोले के ठाकुर साब और त्रिशूल के गुप्ता जी यानी संजीव कुमार का अभिनय पर्दे पर बोलता था । भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का जन्मदिन नौ जुलाई को होता है। उनका पूरा नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। वह फिल्म इंडस्ट्री में हरिभाई के नाम से मशहूर थे। संजीव कुमार ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीता और हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। संजीव कुमार ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक किरदार भी किए, लेकिन साल 1975 में आई फिल्म शोले में ठाकुर का किरदार सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया।


संजीव कुमार का जन्म नौ जुलाई साल 1938 को गुजरात में हुआ था। कुछ सालों बाद उनका पूरा परिवार मुंबई आकर बस गया। संजीव कुमार एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अभिनय की दुनिया को किसी मजबूरी या पैसों की तंगी की वजह से नहीं बल्कि अपनी रुचि के कारण चुना था। संजीव कुमार ने पहले इप्टा और इंडियन नेशनल थियेटर में रंगमंच सीखा। जिसके बाद उन्होंने साल 1960 में उन्हें फिल्मालय फिल्म हम हिंदुस्तानी में संजीव कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। उनका यह किरदार सिर्फ दो मिनट का था लेकिन उन्होंने इस किरदार से बड़े पर्दे पर एक अलग छाप छोड़ी। इसके बाद संजीव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

संजीव कुमार को साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म खिलौना से जबरदस्त कामयाबी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली। संजीव कुमार ने फिल्म दस्तक(1970) और कोशिश (1972) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था। इसके अलावा संजीव कुमार को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार से भी नवाजा गया था। संजीव कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे, जो अपने से ज्यादा उम्र के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म में नायक के अलावा पिता के भी खूब किरदार निभाए हैं। संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही थी।

संजीव कुमार ऐसे कलाकार थे जिन्होंने जया बच्चन के साथ उनके पति से लेकर ससुर तक के किरदार निभाए थे। संजीव कुमार ने जया बच्चन के साथ फिल्म कोशिश में पति, अनामिका में प्रेमी, शोले में ससुर और सिलसिला में भाई का रोल किया था। 47 साल की उम्र में छह नवंबर साल 1984 को दिल का दौरा पड़ने से संजीव का निधन हो गया था। हिंदी फिल्म जगत में उनके महान और अभूतपूर्व काम की छाप आज तक बरकरार है।

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026