टोक्यो ओलम्पिक के लिए जुटाने होंगे इतने अरब डॉलर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार डेस्क से। टोक्यो ओलंपिक के समर्थन के लिए स्थानीय प्रायोजकों को तीन अरब 30 करोड़ डॉलर का योगदान देना होगा । यह राशि किसी अन्य ओलंपिक को स्थानीय प्रायोजकों से मिली राशि दोगुने से अधिक है। साथ ही यह निजी तौर पर मिलने वाले संचालन बजट का लगभग 60 प्रतिशत है। इसके अलावा टिकटों की बिक्री से 14 प्रतिशत आय का अनुमान लगाया गया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेलों के आयोजन से आयोजकों को इस आय से हाथ धोना पड़ सकता है।

खेलों के आयोजन में एक साल के विलंब के बाद प्रायोजकों को दोबारा करार करने को कहा गया है। टोक्यो खेलों के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि बातचीत अगले महीने शुरू होगी। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2020 में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। तकाया ने इस हफ्ते संवाददाताओं के साथ आनलाइन बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हम उन कंपनियों के साथ दोबरा बैठकर बात करने की योजना बना रहे हैं जिसमें अनुबंध की सामग्री भी शामिल है। यह निकट भविष्य में होगा। ’’

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026