अब इस भारतीय कंपनी ने चीन पर निर्भरता घटाने का फ़ैसला किया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि वह चीन से आयातित सामान पर अपनी निर्भरता कम करने को प्रतिबद्ध है। साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप घरेलू उद्योग के लिए वह खुद को आत्मनिर्भर बनाएगी। पिछले हफ्ते गलवान घाटी में चीन के साथ संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद से देश में चीनी सामान के बहिष्कार का माहौल देखा जा रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एलएंडटी भारत की एक प्रमुख इंजीनियरिंग, निर्माण, प्रौद्योगिकी और वित्तीय सेवा कंपनी है। समूह घरेलू उद्योग के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उपयोग करते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ कंपनी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे वृहद और सबसे लंबी परियोजनाओं को पूरा करने में आगे रहने पर उसे खुशी है। यह सभी भारत में विकसित हुई हैं।

एलएंडटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रहमण्यम ने कहा, ‘‘सीमा पर हमारे सैनिकों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। देश भर में इसे लेकर भावनाएं उच्च स्तर पर हैं। आठ दशकों से देश के निर्माण में लगी कंपनी होने के नाते हम ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से घरेलू स्तर पर ही विश्व के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद बनाने की नीति के साथ मजबूती से खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभी इसके लिए सही माहौल है और हम इसे आगे बढ़एंगे। हम सरकार की पहल का समर्थन करते हैं और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026