दिल्ली में जुटेंगे 11 राज्यों से वनवासी क्षेत्रों में काम करने वाले हनुमान और उनके राम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी 2020 रविवार को इंदिरा गांधी इन्डोर स्टेडियम नई दिल्ली में वनवासी रक्षा परिवार कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के 11 राज्य तथा दिल्ली-एनसीआर एवं आस पास के महानगरों से वनवासी जागरण एवं कल्याण के कार्य में लगे हुए कार्यकर्ता एवं नगर के प्रबुद्ध और सेवा भावी लोग उपस्थित होने जा रहे हैं।
फाउंडेशन के संगठन प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बताया कि वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन एकल अभियान के अंतर्गत देश के वनवासी जनजाति एवं पिछडे़ क्षेत्रों के 4 लाख गांवों में बसे वनबंधुओं की धार्मिक अस्मिता, स्वाभिमान, स्वावलंबन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करने के लिए समर्पित है।

आज देश में 70 हजार गावों में संगठन के संस्कार केंद्र चल रहे हैं। वनवासी समाज के जागरण तथा सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी है। कुंभ में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं फाउंडेशन के कार्यो से अवगत कराने के लिए दिल्ली-एनसीआर में 101 राष्ट्र-रक्षा-यज्ञ, गोष्ठी, समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। 
इसका उद्देश्य नगरीय समाज को वनवासी क्षेत्रों की समस्याओं से जोड़ना है। वनवासी समाज की गरीबी, अशिक्षा तथा धर्मांतरण के प्रति प्रबुद्ध समाज का ध्यान आकृष्ट कर सहयोगी बनाने के लिए वनवासी रक्षा परिवार कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ 2020 के संयोजक हेमंत बत्रा ने बताया कि कुंभ में वनवासी क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आसाम, हिमाचल तथा प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षित वनवासी कार्यकर्ताओं द्वारा मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी।
कुंभ के मंच पर देश के प्रमुख संत परमादरणीय स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अनुभूतानंद गिरि जी महाराज एवं परम पूज्य गीता मनीषी  श्री ज्ञानानंद महाराज जी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु सदाशिव कोकजे आदि महानुभाव का मार्गदर्शन मिलेगा। कुंभ का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे से होगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं |
25-06-2026