दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

👁️ 529 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के जहाँगीरपुरी के K ब्लॉक में एक 36 साल की महिला और उसके 12 साल के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी,हत्या के पीछे का मकसद और कातिल का अब तक सुराग नहीं मिल सका है

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी विजयंता आर्या के मुताबिक आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस को जहँगीरपुरी के ब्लॉक में रहने काले एक शख्स ने सूचना दी कि यहां एक मकान से बदबू आ रही है,पुलिस जब मौके पर पहुँची और दरवाजा खोला गया तो अंदर एक महिला और एक लड़के का शव बरामद हुआ,दोनों की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी,महिला के पीठ में कई वार जबकि लड़के के गर्दन पर कई वार किए गए थे,मृतक महिला की पहचान 36 साल की पूजा जबकि लड़के की पहचान 12 साल के हर्षित के रूप में हुई,हर्षित पूजा का बेटा था,पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या 2-3 दिन पहले हुई है,मृतक महिला घर में अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी ,महिला के पति की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी थी,पूजा पहले कहीं नौकरी करती थी लेकिन फिलहाल कोई काम नहीं कर रही थी।पूजा की मां भी इसी इलाके में रहतीं हैं उनका कहना है कि उन्हें पड़ोसियों से वारदात की जानकारी मिली ,उन्हें पता नहीं कि इस वारदात के पीछे कौन है।

पुलिस फिलहाल जाँच कर रही है कि पिछले 2-3 दिनों में महिला से मिलने कौन आया था,महिला का किन किन लोगों से मेलजोल था और आखिर कातिल कौन है ,हत्याओं के पीछे का मकसद क्या है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल |
13-02-2026