निर्भया केस-दया याचिका राष्ट्रपति के पास खारिज करने की सिफारिश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। निर्भया कांड के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की है। अगर राष्ट्रपति इस पर फैसला लेते हैं तो निर्भया कांड के दोषियों को 22 जनवरी के दिन फांसी देने का रास्ता करीब करीब साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि निर्भया गैंगरेप मामले के एक दोषी मुकेश सिंह ने पटियाला हाऊस कोर्ट से फांसी की सजा दिए जाने के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति को दया याचिका भेजा था। यह दया याचिका दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल की तरफ से खारिज करने की सिफारिश के साथ कल गृह मंत्रालय में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रात में ही इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया।

इस बीच निर्भया कांड के चारों दोषियों को जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया गया है। फांसी घर भी यहीं है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके |
28-05-2026