दीपावली पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने अपनाया यह थीम

👁️ 571 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दापावली पर दिल्ली की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस इस बार सबके लिए पुलिस के थीम पर काम कर रही है। इसके तहत केवल चुनिंदा इलाकों में ही सुरक्षा प्रबंध के अपने पुराने फार्मूले से अलग हर छोटे बड़े इलाके की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। जम्मू-काश्मीर में किसी तरह की गड़बड़ी कर पाने में विफल आतंकी संगठन दिल्ली में गड़बड़ी कर सकते हैं।

छोटे से छोटे कर्मचारी तक सतर्कता

खुफिया सूचनाओं में इस तरह की आशंका के बाद दिल्ली में इस बार इस तरह सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि हरेक गतिविधि पर बहुस्तरीय निगरानी रखी जा सके। वेस्टर्न रेंज की ज्वांयट सीपी शालिनी सिंह के मुताबिक किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए हरेक स्तर पर सावधानी बरती जा रही है।

द्वारका में स्कूली छात्रों के बीच ग्रीन पटाखे के लिए जागरूकता

दक्षिणी परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस उपायुक्त देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली के अवसर पर सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखकर क़दम उठाय गए है । हर व्यस्त जगहों पर कई तरह से निगरानी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के बहुस्तरीय निगरानी का पहला कदम इंटीग्रेटेड पिकेट है। त्योहारों के मद्देनजर नियमित रूप से इंटीग्रेटेड पिकेट के जरिए निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में इंटीग्रेटेड पिकेट सुरक्षा सिस्टम को दिल्ली के वर्तमान सीपी अमूल्य पटनायक ने शुरू किया था। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में औचक तरीके से पिकेट लगाई जाती है। पिकेट के साथ स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर औऱ यातायात पुलिस के लोग भी होते हैं। इस तरह की पिकेट निगरानी पर केद्रीय स्तर पर नजर रखी जाती है।

नजफगढ़ मेन मार्किट में सुरक्षा के लिए भारी गश्त

सुरक्षा का एक स्तर लोगों को जागरूक करना भी है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त आंटो अल्फांश के मुताबिक पर्यावरण और प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूली छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्कूलों में वरिष्ठ अधिकारी खुद छात्र छात्राओं की बैठक कर उन्हें विभिन्न पहलुओं से अवगत करा रहे हैं।

वेस्टर्न रेंज संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह के मुताबिक पुलिस सबकी है। इस थीम का इस बार खास ख्याल रखा गया है। इसके तहत तमाम दूर-दराज के बाजारों में भी उतने ही सख्त सुरक्षा प्रबंध और उन पर निगरानी की व्यवस्था की गई है जितना कि वीआईपी इलाकों में होता है। यहां तक की कूड़ा बीनने वाले बच्चों को भी बताया जा रहा है कि संदिग्ध वस्तु मिलते ही उन्हें क्या और कैसे करना है।

 सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की प्रहरी योजना के तहत सुरक्षा गार्ड को वृहद स्तर पर बताया जा रहा है कि जांच के अलावा किन किन चीजों का खास ध्यान रखा जाना है।

ज्वालाहेड़ी मार्किट

आउटर जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त आर एस सागर के मुताबिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ज्वालाहेड़ी जैसे बाजारों में लगातार गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का जाएजा लिया जा रहा है।पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित के मुताबिक मॉल और सिनेमा हॉल्स में खुद एसीपी स्तर के पुलिस अफसर सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर रहे हैं।      

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
28-02-2026