कोलकता से दिल्ली वाया राजधानी एक्सप्रेस कैसे आया 10 किलो गांजा, देखें वीडियो

नई दिल्ली. इंडिया विस्तार। साउथ दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने दस किलो गांजा की खेप के साथ सन्नी सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। गांजे की यह खेप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में कोलकाता से लाई गई थी। पुलिस के मुताबिक सन्नी पहले भी नशे की खेप सप्लाई में लिप्त रहा है।

साउथ दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते को सूचना मिली थी कि गांजे का सप्लायर बीआरटी रोड पर आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी उदयवीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर गिरीश कुमार के नेतृत्व में एसआई वरूण गुलिया, एएसआई राजेन्द्र सिंह, राजेश कुमार हवलदार विनय कुमार, कांस्टेबल माला राम और अमित की टीम ने जाल बिछाकर सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सन्नी दिल्ली और एनसीआर में गांजा सप्लाई करता रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026