बांग्लादेश से 32 भारतीय नौकाओं को स्वदेश लाया गया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बांग्लादेश कॉस्ट गार्ड के साथ सम्मिलित ऑपरेशन के तहत भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) द्वारा 16 जुलाई, 2019 को 516 मछुआरों सहित 32 भारतीय नौकाओं को सफलतापूर्वक स्वदेश लाया गया। बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के कारण भारतीय नौकाएं समुद्र में फंस गई थी। भारतीय नौकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से 135 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के पायरा पोर्ट में शरण ली थी।

बांग्लादेश कोस्ट गार्ड के जहाज मंसूर अली और साधिनी बांग्ला ने भारतीय नौकाओं को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा तक मार्गरक्षण किया और इन्हें आईसीजी के जहाज विजय तथा अनमोल को औपचारिक रूप से सौंप दिया। मछुआरों के साथ नौकाओं को काकद्वीप समुद्र तट लाया जहां उन्हें राज्य मत्स्य प्राधिकरण के हवाले कर दिया गया।

बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने यह नेक कार्य ऐसे समय में किया है जब बांग्लादेश कोस्ट गार्ड का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में भारत के साथ वार्षिक जोनल/क्षेत्रीय कमांडर बैठक प्रक्रिया में है।

बांग्लादेश कोस्ट गार्ड/नौसेना जहाज/हवाई जहाज बांग्लादेश समुद्री सीमा में शेष 24 भारतीय मछुआरों की खोज कर रही है। इसके अतिरिक्त भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और हवाई जहाज भी पश्चिम बंगाल के समुद्री तट और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के बीच लापता मछुआरों के खोज अभियान में जुटे है।


Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम |
29-04-2026