क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ

भारत के सबसे पुराने एयरपोर्ट के बारे में बता रहे हैं। यहां से कितनी फ्लाइट उड़ान भरती हैं औऱ कैसे आज भी यह काम करता है। यहीं से भारत की पहली विमान सेवा भी आरंभ हुई थी।
भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट

भारत में हवाई सफर अब बहुत आम बात हो गई है। एयरपोर्ट (airport)पर भीड़ भाड़ भी कम नहीं होती। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है? ना ही ये जानते होंगे कि भारत में सिविल एविएशन की शुरुआत कहां से हुई थी? जानिए इन सवालों के जवाब के साथ साथ औऱ भी कई जानकारी।

मुंबई में है भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट

भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट मुंबई के जुहू में है। इसे जुहू एयरोड्रोम कहा जाता है। अरब सागर के किनारे बने इस एयरपोर्ट को अंग्रेजों के शासनकाल में 1928 में बनाया गया था। आरंभ में इसे विलेपार्ले उड्डयन क्लब के नाम से जाना जाता था। इसी एयरपोर्ट के बनने के साथ भारत में हवाई यात्रा की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ेंः क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना

इस एयरपोर्ट से जुड़ी है टाटा एयरलाइंस की कहानी

जुहू एयरोड्रोम का इतिहास भारत की पहली विमान सेवा से भी जुड़ा हुआ है। 1932 में जेआरडी टाटा ने कराची से मुंबई तक विमान उड़ाया था, औऱ जुहू एयरोड्रोम पर ही उतरे थे। यह भारत की पहली अनुसूचित कमर्शियल मेल सर्विस थी। इसी उड़ान के साथ टाटा एयरलाइंस की शुरुआत हुई, जो आगे चल कर एयर इंडिया के नाम से जाना जाने लगा।

यह भी पढ़ेंः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान

दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी यह एयरपोर्ट (Airport) मुंबई का मुख्य हवाई अड्डा रहा। साल 1948 में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Airport) बनकर तैयार हो गया। इसके बाद सभी बड़ी कामर्शियल फ्लाइट सर्विस वहां से शुरू हो गईं। इसके बाद ही भारत के इस सबसे पुराने एयरपोर्ट की अहमियत धीरे-धीरे कम होती चली गई। अब यहां से किसी भी एयरलाइन की शेडयूल पैसेंजर फ्लाइट नहीं उड़ती।

किस काम आता है यह Airport

जुहू एयरोड्रोम पूरी तरह बंद नहीं है। अब इसका इस्तेमाल अलग तरीके से होता है। यहां से रोजाना हेलीकॉप्टर सेवाएं चलती हैं, छोटे प्राइवेट औऱ जनरल एविएशन विमान उड़ान भरते हैं, पायलट ट्रेनिंग स्कूल की उड़ानें भी यहीं से संचालित होती हैं। कई फ्लाइंग क्लब और ट्रेनिंग संस्थान इसका इस्तेमाल छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए करते हैं। इसके अलावा वीआईपी हेलीकॉप्टर सेवाएं और चार्टर फ्लाइट भी यहां से रोजाना उड़ान भरती है।

दूसरे विश्वयुद्ध में क्या इस्तेमाल

शुरुआती दिनों में जुहू एयरोड्रोम पर केवल एक ही रनवे था। यह रनवे मिट्टी का बना हुआ था। मानसून के मौसम में जब मुंबई में भारी बारिश का दौर चलता था तब रनवे पर पानी भर जाता था। इस वजह से यहां से विमान परिचालन बंद करना पड़ता था। साल 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट का महत्व बहुत बढ़ गया। रनवे को कंक्रीट का बनाया गया। ब्रिटिश सेना ने युद्ध के समय इसका जमकर इस्तेमाल किया। आजादी के बाद भी यह कई सालों तक मुंबई का मुख्य हवाई अड्डा बना रहा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? |
30-10-2026