सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी

सपना पब्बी भारतीय फिल्म और वेब सीरीज जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इस लेख में जानिए सपना पब्बी की जीवनी, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्मों, वेब सीरीज और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।
अभिनेत्री सपना पब्बी की जीवनी, शिक्षा, परिवार और फिल्मी करियर से जुड़ी जानकारी"

बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर को लेकर एक नाम जो सर्वाधिक चर्चा में है, वह है सपना पब्बी का। अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर काफी क्रेज है। इसके साथ ही सपना पब्बी को देखने वाले फैंस में उनको लेकर काफी चर्चा है। क्या आप भी सपना पब्बी की जीवनी की दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं?

सपना पब्बी की उम्र क्या है ?

चलिए आपको सपना पब्बी की जीवनी का आरंभ बताते हैं। सपना पब्बी एक ब्रिटीश-भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सपना का जन्म 20 दिसंबर 1988 को लंदन, यूके में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम के एस्टन यूनिवर्सिटी, बर्मिंघम से पूरी की है। उन्होंने वहां फाइनेंस और सोशियोलॉजी की पढ़ाई करके ग्रेजुएश किया।

सपना पब्बी की पहली फिल्म

पढ़ाई पूरी करने के बाद माडलिंग में किस्मत आजमाने वह मुंबई पहुंच गईं। उनके कैरियर की शुरुआत सनशिल्क के एड से हुई। इसके बाद कलर्स पर अनिल कपूर के शो में उन्हें किरण राठौड़ की भूमिका मिली। यहीं से उनकी पहचान घर-घर में हुई। बॉलीवुड की दुनिया में उनका पहला कदम ‘खामोशियां’ से पड़ा। विक्रम भट्ट की इसी फिल्म से उनको बॉलीवुड में एंट्री मिली।

यह भी पढ़ेंः Kargil Vijay Diwas बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा कारगिल युद्ध का रंग

इस फिल्म में उनकी भूमिका के लिए अली फजल और गुरमीत के साथ उनके काम को काफी सराहा गया। ओटीटी की दुनिया में भी उन्होंने कई प्रोजेक्ट किए। इनमें ‘इनसाइड एज’, ‘ब्रीद’, ‘द ट्रिप’, और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ शामिल हैं।इसके बाद साल 2019 में वह नेटफिलिक्स की फिल्म ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं।

उनका नाम सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में भी आया था। अब वह बॉबी देओल के साथ फिल्म बंदर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रैलर रिलीज किया गया। इस ट्रैलर में बॉबी देओल के साथ साथ सपना पब्बी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।उनका इंटेंस अवतार और एक्टिंग दोनों की तारीफ हो रही है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बंदर की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन | KYC फ्रॉड से कैसे बचें? रांची साइबर गिरोह का खुलासा और बैंक खातों के दुरुपयोग की पूरी कहानी | गुरु का महत्व: जीवन में समर्पण, शरणागति और राम नाम जप का सच्चा मार्ग | व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड कैसे बंद करें? जानिए यह सेटिंग आपकी सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है | WhatsApp पर सुरक्षित कैसे रहें? डाउनलोड, सुरक्षा फीचर्स और जरूरी सावधानियां | लू से बचाव के उपाय: हीट स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार | श्री कृष्ण का मूल मंत्र क्या है? जानिए गीता का संदेश, 100 नाम और प्रेम का रहस्य | साइबर फ्रॉड में पैसा वापस कैसे मिले? Zero FIR और बैंक अलर्ट सिस्टम से बढ़ सकती है रिकवरी की संभावना |
03-06-2026