दिल्ली में दस बच्चों की प्रस्तुति खास बन गई है। इन्हें पंख नामक एनजीओ के लिए प्रस्तुति देने का मौका मिला था। वंचित श्रेणी के इन बच्चों ने आर्य आडिटोरियम में आयोजित एक सम्मान समारोह में मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिला।
दिल्ली के आडिटोरियम ने बच्चों नें ऐसे बांधा समां
गैर सरकारी संगठन पंख द्वारा आयोजित समारोह में इन खास बच्चों ने देशभक्ति गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस दौरान उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, उत्साह और समर्पण साफ तौर पर झलक रहा था। इसीलिए कार्यक्रम में आए हर आदमी उनकी तारीफ कर रहा था।
वीडियो देखेंः
खास दस बच्चों की प्रस्तुति सिर्फ प्रस्तुति ना होकर उनके व्यत्कित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले इन बच्चों के लिए प्रस्तुति के लिए मिला अवसर किसी सपने के साकार होने जैसा था।
उनकी भागीदारी पंख एनजीओ के उस उद्देश्य को दर्शाती है, जिसके तहत बच्चों को सशक्त बनाना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों द्वारा मिली सराहना ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्या है पंख
एक NGO (PANKH) 18 फरवरी, 2008 को उस समय सामने आया, जब ‘रजिस्ट्रार ऑफ़ सोसाइटीज़’ के पास इसका ‘मेमोरेंडम ऑफ़ एसोसिएशन’ (पंजीकरण दस्तावेज़) दर्ज कराया गया। तब से, यह संस्था रोहिणी और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले उन गरीब बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है, जो झुग्गी-झोपड़ियों के दमनकारी, शोषक और निराशाजनक माहौल में अपना जीवन बिता रहे हैं।
यदि इन बच्चों को उचित शिक्षा न मिले, तो उन्हें घरों में नौकर-चाकर के तौर पर, सड़कों के किनारे बने होटलों, ढाबों और मरम्मत की दुकानों पर छोटे-मोटे काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पंख द्वारा इन बच्चों को रोहिणी, दिल्ली स्थित केंद्र पर मुफ़्त शिक्षा और अन्य सुविधाएँ—जैसे क्रेच-सह-प्ले स्कूल की सुविधा—प्रदान की जा रही हैं; इसके अलावा उन्हें कपड़े, भोजन और खिलौने भी दिए जाते हैं।





