दिल्ली की यह सत्य अपराध कथा फाइव स्टार होटल के साउथ इंडियन फूड के शेफ और चीनी लॉक के मास्टर चाबी से जुड़ी हुई है। कैसे एक शेफ रात में होटल में रहते हुए भी वारदातों को अंजाम देता था यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दिल्ली की आरके पुरम् पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
क्या है यह सत्य अपराध कथा और कैसे खुला
साउथ वेस्ट डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम निलेश उर्फ निकेश है। उससे पुलिस को मास्टर चाबी, स्कूटी, करीब पौने तीन लाख रुपये और चोरी के पूरे गहने बरामद किए गए हैं।
डीसीपी के मुताबिक 18 फरवरी को चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इस वारदात में शिकायतकर्ता शादी में घर से बाहर गया हुआ था। चार दिन बाद जब वह लौटा तो घर में वैसे ही ताला लगा हुआ था, लेकिन घर से साढ़े तीन लाख रुपये और सोने चांदी के गहने चोरी हो चुके थे।
विशेष टीम की हुआ गठन
बंद ताला वाले घर से चोरी के इस अजीबोगरीब मामले को सुलझाने के लिए एसीपी बब्बर भान की निगरानी और आर के पुरम थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, किशन लाल यादव, एसआई सत्येंद्र गुलिया, हेडकांस्टेबल रघुबीर सिंह, संदीप, कुलदीप, कांस्टेबल लोकेश आदि की टीम बनाई गई।
सीसीटीवी खंगालने पर एक संदिग्ध को घर का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए देखा गया। आरंभ में असफल होने के बाद वह दरवाजा खोलने में सफल रहा। आधे घंटे में ही वह घर का सामान लेकर स्कूटी से फरार हो गया।
नाइट डयूटी ने उलझाया
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीलेश उर्फ निकेश की पहचान की। वह दिल्ली के द्वारका स्थित फाइव स्टार होटल में शेफ का काम करता था। पूछताछ में उसने अपने नाइट डयूटी का हवाला देते हुए, वारदात में शामिल होने से इंकार किया। पुलिस ने जांच की तो उसका दावा सही निकला।
यह भी पढ़ेंः 5 साल तक नेपाल में छिपा रहा, पर सच भाग नहीं पाया: अपनी ही मां के कत्ल का आरोपी B.Tech युवक बॉर्डर से गिरफ्तार
चीनी लॉक का मास्टर की
पुलिस ने फिर तकनीकी और मैनुअल निगरानी की तो उस पर संदेह और गहरा हो गया। लगातार पूछताछ के बाद आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि वह चीनी तालों को खोलने के लिए एक मास्टर चाबी का इस्तेमाल करता था।
पांच सितारा होटल का शेफ
पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलेश उर्फ निकेश 12 क्लास तक पढ़ा हुआ है। वह द्वराकका के एक फाइव स्टार होटल में साउथ इंडियन शेफ के तौर पर काम करता है। आसानी से पैसे कमाने के लिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था।










