उत्तराखंड पुलिस को डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में देशभर में मिला पहला स्थान

उत्तराखण्ड पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखण्ड पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अंतर-संचालित आपराधिक न्याय प्रणाली रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा ने यह जानकारी दी। 

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी मासिक रैंकिंग में उत्तराखण्ड को 93 दशमलव चार-छह अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे राज्य देश में पहले स्थान पर रहा है। अंतर-संचालित आपराधिक न्याय प्रणाली रैंकिंग के तहत पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल, फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट डेटाबेस को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा रहा है। उत्तराखण्ड ने इस दिशा में समय से पहले अधिकांश मॉड्यूल्स का एकीकरण पूरा कर लिया है, जिससे केस डायरी, चार्जशीट, डिजिटल साक्ष्य और न्यायिक प्रक्रियाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर समन्वित हो सकी हैं। इससे जांच और अभियोजन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनी है।

प्रेस वार्ता में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान उत्तराखण्ड एसडीआरएफ की भूमिका की भी जानकारी दी गई। महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर उत्तराखण्ड एसडीआरएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया थी। 112 सदस्यीय दल ने 24 जनवरी से 27 फरवरी तक संगम नोज सहित अति संवेदनशील क्षेत्रों में जल रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, लापता श्रद्धालुओं की सहायता और अन्य आवश्यक सेवाओं का जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया।

एसडीआरएफ द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखण्ड एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।   

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026