विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 फरवरी को आयोजित होने वाला 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' राज्य के विकास के लिए एक नया ब्लूप्रिंट तैयार करेगा, जिसमें स्टार्टअप, शिक्षा और नागरिक भागीदारी पर जोर दिया जाएगा।
विकसित बिहार का निश्चय के बारे में दिल्ली में आयोजित प्रैस कांफ्रेस में आईपीएस विकास वैभव और अन्य

विकसित बिहार का निश्चय लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार’ (LIB) अभियान एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। आगामी 22 फरवरी 2026 को दिल्ली के प्रसिद्ध तालकटोरा स्टेडियम में बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 का आयोजन होगा। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का लक्ष्य शिक्षा, समता और उद्यमिता के जरिए बिहार से पलायन रोकना और राज्य में ही रोजगार के अवसर पैदा करना है।

विकसित बिहार का निश्चय लिए कई दिग्गज करेंगे मंथन

इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल होंगे। इसके अलावा, सांसद मनोज तिवारी, विधायक मिथिलेश तिवारी, और विधान परिषद सदस्य सचिदानंद राय सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियाँ इस विमर्श का हिस्सा बनेंगी। आयोजन में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया है।

वीडियो देखेंः

यह भी पढ़ेंः let’s inspire bihar के बैनर तले स्टार्टअप समिट, जानिए कितने लोगों ने लिया हिस्सा

IPS विकास वैभव का ‘विजन 2047’

अभियान के मुख्य संरक्षक और आईजी विकास वैभव इस दौरान ‘विकसित भारत @ 2047’ के अंतर्गत बिहार की भूमिका पर विस्तृत रोडमैप पेश करेंगे। उनका स्पष्ट विजन है कि शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार के लिए किसी भी बिहारी को अपना राज्य न छोड़ना पड़े। 3,50,000 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ यह अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है।

स्टार्टअप और गार्गी पाठशाला: जमीन पर बदलाव

अभियान ने 2028 तक प्रत्येक जिले में कम से कम 5 स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से प्रत्येक 100 से अधिक लोगों को रोजगार देगा। वर्तमान में 600 स्टार्टअप इस मुहिम से जुड़े हैं। इसके साथ ही, ‘गार्गी प्रकोष्ठ’ के माध्यम से 16 जिलों में 30 निःशुल्क शिक्षा केंद्र (गार्गी पाठशाला) संचालित हैं, जहाँ 2000 से अधिक बच्चे शिक्षा पा रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर जुड़ रहा है बिहार

समिट में केवल भारत ही नहीं, बल्कि लंदन और वियतनाम जैसे देशों से भी प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं। LIB के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं—रोहित कुमार, विनायक जी और सरोज कुमार—ने साझा किया कि यह समिट जागरूकता से आगे बढ़कर संस्थागत निर्माण की ओर एक निर्णायक कदम है। दिल्ली-NCR के समन्वयक इंद्रमोहन यादव और सोशल मीडिया समन्वयक आशीष रंजन के अनुसार, डिजिटल माध्यमों ने इस अभियान को वैश्विक पहचान दिलाई है।

तीन मुख्य विषयों पर होगी चर्चा शिखर सम्मेलन के बौद्धिक सत्रों में तीन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:

  1. बिहार में शिक्षा की भूमिका और उद्यमिता की संभावनाएँ।
  2. समतामूलक समाज के विकास की चुनौतियाँ।
  3. नेतृत्वकर्ता के रूप में महिलाओं की भूमिका।

इस आयोजन के माध्यम से एरिस्टो फार्मा, पीएनबी और केनरा बैंक जैसे बड़े संस्थानों का सहयोग बिहार के प्रति बढ़ते औद्योगिक विश्वास को भी प्रदर्शित करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
11-09-2026