झारखंड में जैवविविधता को लेकर हुई यह खास पहल, छात्र भी हो रहे तैयार

झारखंड
👁️ 814 Views

जैव विविधता को लेकर झारखंड में खास पहल की गई है। दूसरे कार्यक्रमों के अलावा झारखंड जैव विविधता पर्षद द्वारा कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम वृहद रुप से शुरू किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड जैव विविधता पर्षद ने खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

झारखंड में ऐसे हुआ कार्यक्रम

श्री संजीव कुमार PCCF सह सदस्य सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुबह प्रभात फैरी महात्मा गांधी पार्क से ऑक्सीजन पार्क तक सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस वर्ष का थीम है प्लास्टिक उन्मूलन।

श्री कुमार कहते है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में सबसे ज्यादा श्रेय सफाईकर्मी का होता है अतः पर्षद द्वारा करीब तीस से भी ज्यादा उक्त कर्मी को सम्मानित किया गया। दूर दराज ग्राम के बच्चों में भी जैव विविधता में रुचि पैदा हो, इसके लिए राज्य में हर जिले के एक स्कूल को चिन्हित कर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

चित्रकला में करीब चार सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। विजयी छात्र को पलाश भवन में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता जैव विविधता प्रबंधन समितियों के द्वारा संचालित किया गया है। संचालित समितियों के अध्यक्ष सचिव को भी सम्मानित किया गया। इस वर्ष की थीम के अंतर्गत विभिन्न समुदाय विद्यार्थियों ग्रामीणों को जागरूकता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक उन्मूलन करने के लिए प्रेरित करते हुए करीब तीन सौ स्थानों को प्लास्टिक मुक्त किया गया।

पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध हवा पानी के लिए पौधों का बहुत बड़ा योगदान है इसी के मद्दे नजर में पर्षद द्वारा पांच सौ पौधे का रोपण किया गया साथ ही साठ से भी अधिक विभिन्न स्नातक स्नातकोत्तर छात्रों को एक माह से तीन माह तक के लिए पर्षद अंतर्गत इंटर्नशिप साथ में एकमुश्त राशि भी दिया जाएगा।
पर्षद द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। क्विज प्रतियोगिता आर्ट क्राफ्ट प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता जिसमें विभिन्न राज्यों से 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागी को विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरस्कृत किया गया। जैव विविधता प्रबंधन समिति राजेश महतो, संजू देवी, लाल गुरुवा सैनिचारवा तिर्की लालखंतांग अरुण कुमार महली अरसेंड रेणु देवी तिरला खूंटी सुबोध कुमार हजारीबाग आदिल अजीम रांची जिला परिषद को सम्मानित किया गया ।

प्रिंट मीडिया के कृतिका तिवारी the times of india कुंदन चौधरी दैनिक भास्कर जितेंद्र तिवारी गणदेश निलय सिंह नक्षत्र प्रीति भारद्वाज दी दी न्यूज को certificate of appreciation दीया गया पर्षद के पल्लवी भारती इंटर्न को excellence अवॉर्ड सदस्य सचिव ने दिया सभी चयनित इंटर्न को प्रतिभागी एवं सिलेक्शन सर्टिफिकेट दिया गया एवं पर्षद के सदस्य डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026