OTP को बोल दीजिए बाय बाय, इस तरह और इन एप्प का करें इस्तेमाल, ये हैं लाभ

OTP

इंटरनेट के इस्तेमाल में OTP (one time password) का बड़ा महत्व है। लेन देन हो या login हर समय हम OTP के सहारे ही चलते हैं। मगर OTP के खतरे से सरकार भी आगाह करती रहती है। लिहाजा अब समय है OTP को बाय बाय करने का। सवाल है तब किस का इस्तेमाल करें। इस पोस्ट में आज इसी बात की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस्तेमाल करें यह ऐप

OTP की जगह ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग करें। SMS द्वारा प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड की बजाय ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग करने से सुरक्षा बढ़ती है और SIM स्वैपिंग या इंटरसेप्शन का खतरा खत्म हो जाता है। अब सवाल है कि आप स्विच कैसे कर सकते हैं इसके लिए आप google, microsoft, authy या duo mobile को authenticator इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए अपने खाते में ऐप आधारित @FA को सक्षम करें। अधिकांश वेबसाइटें और सेवाएं SMS-आधारित OTP के बजाय ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग करने की अनुमति देती हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें अपने अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाएं, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) विकल्प चुनें। SMS के बजाय ऑथेंटिकेशन ऐप चुनें। QR कोड को अपने ऑथेंटिकेशन ऐप से स्कैन करें।

बैकअप कोड्स को सुरक्षित स्थान पर सेव करें ताकि डिवाइस खोने पर भी एक्सेस बना रहे। अपने ऑथेंटिकेशन ऐप को सुरक्षित रखें ऐप द्वारा जेनरेट किए गए कोड्स किसी के साथ साझा न करें SMS-आधारित OTP हटाएं एक बार जब ऑथेंटिकेशन ऐप सेट हो जाए, तो SMS-आधारित OTP को डिसेबल करें SIM स्वैपिंग का खतरा खत्म।

बायोमेट्रिक लॉक (फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक) इनेबल करें। क्लाउड बैकअप चालू करें (Authy जैसे ऐप्स में उपलब्ध) ताकि फोन खोने पर कोड रिकवर किए जा सकें। यह उपाय जानना ही नहीं इन पर आमल करना भी जरूरी है। क्योंकि आजकल cyber ठग आपको शिकार बनाने का कौन सा तरीका अपनाएंगे इसके बारे में कोई नहीं जानता।

    यह भी पढ़ेंः

    Support India Vistar
    Picture of inspector raman kumar
    inspector raman kumar
    इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

    Latest Posts

    BREAKING NEWS
    दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
    12-08-2026