delhi crime news: नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स यूनिट ने ड्रग तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इस सिलसिले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने 1.196 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। ड्रग सप्लाइ करने में इस्तेमाल की जाने वाली स्कूटी भी जब्त किया गया है।
delhi crime news
नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान पारस उर्फ बुन्नी, मीना उर्फ समीरा, पवन उर्फ कालू और इस्मत तारा के रूप में हुई है। इन्हें एसीपी रंजीत ढाका की निगरानी और इंस्पेक्टर मदन मोहन के नेतृत्व में एसआई राजेन्द्र, एएसआई दिनेश, एएसआई चंद्रपाल, हेडकांस्टेबल स्वयं, महिला हवलदार छोटू, कांस्टेबल अमरदीप, महिला सिपाही कोमल ने गिरफ्तार किया।
इन्होंने हाल ही में नार्थ वेस्ट दिल्ली में अपना जाल फैलाया था। पुलिस टीम ने दो अलग अलग छापेमारी में इन चारों को गिरफ्तार किया है। वे मांग पर विभिन्न ग्राहकों को प्रतिबंधित पदार्थ उपलब्ध कराते थे। सभी चार व्यक्ति आदतन और सक्रिय अपराधी हैं, जो पहले कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
इन्हें जहांगीर पुरी के इलाके से दो अलग अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला मीना उर्फ समीरा से 27.67 ग्राम स्मैक बरामद किया गया जबकि शेष गिरफ्तार लोगों के पास से 1 किलो 196.36 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की गई । इनके कब्जे से 30 हजार से ज्यादा की नकदी और स्कूटी भी बरामद की गई।
यह भी पढ़ेंः
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
- यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे
- कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी













