पाकिस्तान में क्या होगा, आईएसआई के पूर्व चीफ की क्यों हुई गिरफ्तारी

पाकिस्तान

पाकिस्तान में क्या होगा यह सवाल फिर से दुनिया भर में उठने लगा है। इस बार कारण है पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमिद की गिरफ्तारी। वैसे तो पाकिस्तान में कब क्या हो जाए इसके बारे में वहां के हुक्मरान भी नहीं कह सकते। इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने दुनिया को ऐसा लगा कि फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई ही पाकिस्तान में सब कुछ है। लेकिन हमीद की गिरफ्तारी और कोर्ट मार्शल की कार्रवाही कुछ और ही संकेत दे रही है।

पाकिस्तान में यह पहली बार

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार आईएसआई के किसी पूर्व चीफ के साथ इस तरह का सलूक किया गया है। पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तारी का कारण बेशक विस्तार से बताया है। मगर यह मानना बिल्कुल भी संभव नहीं है कि सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप में आईएसआई के पूर्व चीफ को गिरफ्तार कर लिया गया हो। इसीलिए दुनिया भर में पाकिस्तान को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं।

कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इमरान से करीबी होने का नुकसान हमीद को हुआ है। लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसका परिणाम सामने आ सकता है। वैसे आइए आपको बताएं कि जाहिर तौर पर वो क्या वजहें हैं जिन्होंने हमीद को गिरफ्तार भी करवा दिया और कोर्ट मार्शल का भी सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि हमीद की गिरफ्तारी का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। यह आदेश भूमि विकास मामले और हमीद की सेवानिवृत्ति के बाद पाकिस्तान सेना अधिनियम के कई उल्लंघनों के मामले में दिया गया था।
एक निजी आवास योजना टॉप सिटी के प्रबंधन ने नवंबर 2023 में एक याचिका में दावा किया था कि हमीद ने उसके मालिक के कार्यालयों और आवास पर छापेमारी की थी।
प्रबंधन की याचिका में दावा किया गया कि कथित आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान रेंजर्स और आईएसआई के अधिकारियों ने मई 2017 में उसके परिसर पर छापा मारा और सोने और हीरे के आभूषणों सहित कीमती सामान ले गए।
डॉन ने याचिका के हवाले से बताया कि जनरल हमीद ने बाद में याचिकाकर्ता से कहा कि वह “400 तोला सोना और नकदी को छोड़कर कुछ सामान वापस कर देंगे।”
याचिका में कुछ पूर्व आईएसआई अधिकारियों पर “हाउसिंग सोसाइटी के अवैध अधिग्रहण” में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया।
मार्च 2024 में, पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पूर्व आईएसआई बॉस और उनके भाई कथित भ्रष्टाचार को लेकर जांच के दायरे में थे।
अप्रैल में, सेना ने आईएसआई के पूर्व चीफ के खिलाफ अधिकार के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया।
डॉन के अनुसार, लेफ्टिनेंट-जनरल फैज हमीद छह वरिष्ठतम जनरलों में से थे, जिनका नाम नवंबर 2022 में शीर्ष दो सैन्य कार्यालयों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया था। हालाकि, हमीद ने शीघ्र सेवानिवृत्ति की मांग की और अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख से चार महीने पहले, उसी महीने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया।
उन्हें नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज की दोषसिद्धि में कथित भूमिका के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
02-10-2026