दिल्ली के एक थाने ने अनोखी पहल की है। यहां श्रीराम रसोई की शुरूआत की गई है। सामुदायिक पुलिसिंग में यह पहल काफी सकारात्मक साबित हो सकती है। इस रसोई पर सैकड़ो लोगों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं। यहांं गरीबों को दोपहर 1 बजे मुफ्त भोजन मिलता है..! दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली, सब्जी मंडी थाने ने यह पहल की है। गायकी और कानून व्यवस्था में लोहा मनवा चुके सब्जी मंडी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम मनोहर इसके सूत्रधार हैं।
दिल्ली की इस जगह पर है श्रीराम रसोई
दिल्ली पुलिस के ध्येय शांति,सेवा, न्याय को चरितार्थ करते हुए सब्जी मंडी थाना प्रभारी के प्रेरणा व सहयोग से ‘ श्री राम रसोई’ नामक शुरू की गई इस पहल में गरीबों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मुफ्त भोजन बांटा जाता है। यह पहल थाना प्रभारी राम मनोहर मिश्रा के नेतृत्व में श्री राम सेवा संस्थान के साथ शुरू की गई है, जिन्होंने इस नेक कार्य में आगे आकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।
श्री राम रसोई सब्जी मंडी थाने के बाहर गेट पर एक कैबिन में संचालित होती है, जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग भोजन के लिए आते हैं। भोजन में चावल, सब्जी, रोटी, दाल, खीर हर दिन अलग अलग व्यंजन शामिल है। यह पहल दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मानवीय पक्ष को दर्शाती है। श्री राम रसोई उन लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है जो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। यह दर्शाता है कि कैसे छोटी-छोटी पहल भी मिलकर बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
याद दिला दें कि इंस्पेक्टर राम मनोहर भक्ति औऱ देश प्रेम की गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। अनेक अवसरों पर कुछ अलग कर अपनी पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर राम मनोहर के इस पहल की भी प्रशंसा की जा रही है। दिल्ली पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग नीति में इस तरह के प्रयास काफी कामयाबी दे सकते हैं। इस तरह की पहल से लोगों में खाकी के प्रति अलग तरह का विश्वास पनपता है।
यह भी पढ़ें
- लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026)
- Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है
- सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम
- भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट
- क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे












