किचन सफाई का यह नुस्खा बरसात में देगा सुकून, आजमाएं जरूर

किचन सफाई

किचन सफाई हर घर की एक बड़ी समस्या है। खासकर बरसात में लगने वाले कीड़े और बदबू से हर घर में यब बहुत बडा मुद्दा बन जाता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन से तरीके हैं जिनके आजमाने पर रसोई को साफ सुथरा और सुखा रखा जा सकता है। इन तरीकों से साफ-सफाई करने पर किचन में कीड़े मकोड़े और बदबू की समस्या भी नहीं रहती है।

नियमित अभ्यास और इनका करें इस्तेमाल

रसोई में तेल और चिकनाई का काम ज्यादा होता है। जिसकी वजह से गंदगी, बैक्टिरिया और कीड़े-मकोड़े अपना घर जल्दी बना लेते हैं। इसलिए रसोई गहरी सफाई मांगती है। खासकर बरसात के दिनो में रसोई को साफ रखने के कुछ खास तरीके इस्तेमाल करना चाहिए। इसके प्लेटफार्म से लेकर ड्राअर तक की सफाई किचन को बदबू और कीड़ों से दूर रख सकती है।

नींबू का इस्तेमाल कमाल का

किचन में चूल्हे के आसपास और प्लेटफार्म की सफाई के लिए आधा नींबू काटकर रगड़ें। यह गहरे तेल और चिकनाई से छुटकारा दिलाएगा। आप किचन के टाइलों पर भी इसके रगड़ सकते हैं। यह चिकनाहट हटाकर तेजी से सफाई करेगा। पानी में बेकिंग सोडा को घोलकर रसोई की सफाई करें या नींबू को आधा काटकर उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़ककर टाइलों, बर्तनों औऱ सिंक के आसपास की सफाई करें। इससे चिकनाहट और बदबू दोनो से मुक्ति मिलेगी।

कीड़ो को भगाने का उपाय

बरसात में किचन में कीड़े भी बहुतायत में हो जाते हैं। इन्हें भगाने के लिए लौंग या नीम के तेल को पानी में मिलाकर यहां वहां स्प्रे करते रहें। यह कीड़े, फंगस और यहां तक कि बैक्टीरिया को भी आपके किचन से दूर रखेंगे। रसोई को इन चीजों से साफ करने का दोहरा लाभ है। इन चीजों से सफाई की वजह से कीड़ों के साथ साथ बदबू से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026