Bomb threat- क्या आप जानते हैं कि बम की झूठी धमकी पहुंचा सकती है दस साल तक जेल

Bomb threat

Bomb threat-हाल ही में दिल्ली सहित देश के तमाम शहरों में स्कूल, अस्पताल एयरपोर्ट तक को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। हालांकि एजेंसियों की जांच में ये सारी झूठी साबित हुई हैं। लेकिन इन धमकियों को ईमेल से भेजने वाला अभी तक गिरफ्त से बाहर है। कई बार लोग मजाक में भी इस तरह की धमकियां दे देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि झूठी बम की धमकी 10 साल तक की जेल कैसे दिला सकती है।

Bomb threat-10 साल की जेल ही नहीं आतंकवाद निरोधक कानून के तहत भी कार्रवाई

कई बार कॉल के जरिए, मैसेज के जरिए या ईमेल के जरिए अलग अलग जगहों से धमकियां मिल जाती हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन मैसेज के बारे में गहनता से जांच भी करती हैं। ज्यादातर बार इस तरह के मैसेज झूठे निकलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एजेंसियां मैसेज भेजने वाले को गिरफ्त में भी लेती हैं। ऐसे लोग जो झूठी धमकी देते हैं उन्हें दस साल तक की सजा का प्रावधान तो है ही साथ ही में आतंकवाद निरोधक कानून UAPA के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

बम की धमकी देना कोई मजाक नहीं है। क्योंकि इस तरह की धमकी से माहौल खराब तो होता ही है। जनमानस में खौफ का वातावरण भी बन जाता है। यही नहीं ऐसी झूठी धमकियों की जांच में सिस्टम का बहुत सारा समय और पैसा भी बर्बाद होता है। इस तरह की घटना अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को भी जन्म देती है। इसलिए इस तरह की घटना गंभीर मानी जाती है।

ऐसे मामलो में भारतीय दंड संहिता की धारा 505(2) यानि जनता के बीच डर फैलाने, 507 यानि संचार माध्यम का इस्तेमाल कर आपराधिक धमकी देने और 120(बी) यानि आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया जा सकता है। इन धाराओं में सजा होने पर कठोर दंड का प्रावधान है। धारा 505(2) गैरजमानती संज्ञेय अपराध है। इसके तहत 3-5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। धारा 507 के तहत दो साल तक की सजा हो सकती है।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026