Apple logo-एप्पल लोगो के पीछे क्या राज है, क्या आप जानते हैं

Apple logo

Apple logo-एप्पल के लोगों के लिए आधा कटा सेब ही क्यों चुना गया? इसके पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है। यह तो आप जानते ही हैं कि दुनिया में जब भी ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी की चर्चा होती है तो एप्पल का नाम सबसे उपर आता है। एक मिनट में यह कंपनी 3.58 करोड़ रुपये की कमाई करती है। ऐसे में आपके मन में भी आता होगा कि एप्पल का लोगो आधा कटा सेब क्यों है। आइए जानते हैं इसके पीछे का राज।

Apple logo ये है इस कंपनी के लोगो की कहानी

एपल कंपनी की शुरूआत साल 1976 में स्टीव जॉब्स और उनके दो साथियों ने मिलकर की थी। तब से अब तक एपल कंपनी कमाई के मामले में रिकार्ड बनाते आ रही है। पहले एपल का लोगो आधा कटा सेब नहीं होता था। बल्कि उसका लोगो महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन थे। इस लोगो को डिजाइन करने वाले और फाउंडर्स में से एक रोनाल्ड वेन बाद में कंपनी से अलग हो गए। तब इस कंपनी को लोगो के रूप में आधा कटा सेब मिला। इसकी भी कई कहानियां हैं।

एपल के लोगो के बारे में कई कहानियां चर्चा में रहती है। कई तरह के कयासों को देखते हुए लोगो के डिजाइनर रॉब जैनिफ को खुद इस बात का स्पष्टीकरण देना पड़ा कि एपल को लोगो आधा कटा सेब क्यों है। उन्होंने बताया है कि आधा कटा सेब को लोगो बनाने के पीछे क्या विचार थे। उन्होंने कहा है कि एपल का लोगो इस तरह का रखने के पीछे मकसद था कि लोग आसानी से कंपनी के लोगो को याद रख सकें।

उन्होंने बताया है कि अगर एपल का लोगो पूरा सेब रखा जाता तो लोग उसे चेरी या टमाटर समझ सकते थे। इसलिए उन्होंने कटे सेब को कंपनी का लोगो बनाया ताकि यह सबसे अलग रह सके। लोग यह समझ सकें कि वो इसे खा रहे हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस | भारत में बाघ संरक्षण की नई चुनौतियां: सफलता के बाद अब भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा | 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2026: SSB बनी ओवरऑल चैंपियन, CISF और ITBP ने भी जमाया कब्जा | Cyber Commando क्या है? कांवड़ यात्रा में पहली बार तैनात हुए डिजिटल प्रहरी, जानिए कैसे रोकते हैं डीपफेक और साइबर अपराध | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ |
31-07-2026