एंटी! रेडियो एक्टिव सूट पहन कर बाप बेटे की जोड़ी करती थी ठगी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा

https://youtu.be/dm_BUdaP-zE  इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको अंतरिक्ष यात्रियों की तरह सूट पहने दो लोगों की जो़ड़ी दिखेगी। ये दो लोग बाप बेटे हैं औऱ जो खास तरह का सूट इन्होंने पहना है उसकी कीमत इन्होंने लाखों में वसूली है ये कहकर कि ये एंटी रे़डियो एक्टिव सूट हैं। जी हां नासा औऱ डीआरडीओ ंमें खास तरह का राइस पुलर बेचने के नाम पर दिल्ली के एक कारोबारी के डेढ़ करोड़ रूपये वसूलने वाली यह जो़ड़ी बाप बेटे की है औऱ अब वे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में हैं।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 37500 करोड़ का फायदा दिलाने के नाम पर एक शख्स के साथ ठगी करने के आरोप में बाप बेटे की इस जोड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनो ने एक गारमेंट्स एक्सपोर्टर को राइस पुलर (RP) नाम के एक हाइपोथेटिकल यानी काल्पनिक प्रोडक्ट नासा को बेचने का झांसा दे कर उससे लगभग डेढ़ करोड़ ठग लिया था। दोनो ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि ये एक रेडियो एक्टिव पदार्थ है जो राइस यानी चावल को अपनी तरफ खींच लेता है। ऐसी फीचर वाली वस्तु को नासा में बेचने पर  37500 करोड़ रुपये  कमा सकते है। पिता का नाम विरेंदर मोहन बरार और बेटे का नितिन मोहन बरार है।पीड़ित को अपनी जाल में फसाने के लिए दोनो इस मटेरियल का लैब टेस्ट भी कराते थे। फ़र्ज़ी लेटर लिख DRDO के नकली वैज्ञानिक को भी बुलाते थे। इनके मुताबिक़ पदार्थ रेडियो एक्टिव है इसलिए लैब में जाने से पहले खास तरह की सूट की ज़रूरत पड़ेगी जिसका एक बार इस्तमाल करने पर साढ़े बारह लाख की कीमत आती है जबकि इस सूट इन्होंने दिल्ली से 1200 रुपए में खरीदा था। इस तरह कई टेस्ट के नाम पर बाप- बेटे ने 1 करोड़ 43 लाख रुपये भी ले लिया था।

डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक एसीपी आदित्य गौतम इंसपेक्टर सुनील जैन, एसआई अरविंद आदि की टींम ने ठगों की इस जोड़ी को गिरफ्तार किया। बाप बेटे दिल्ली के पश्चिम विहार में रहते हैं इन पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं । कुछ साल पहले इन्होंने देहरादून में एक शख्स को एक सांप को दुर्लभ प्रजाति का बता कर लाखों में बेच दिया था। इनके पास से क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेज, नकली एंटी रेडियो एक्टिव सूट ,एक लग्जरी कार और लैपटॉप बरामद किया है । अब पुलिस उस नकली साइंटिस्ट को ढूंढ रही है जो इनके लिए लैब टेस्ट का ड्रामा करता था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता |
27-07-2026