यह है बदलता बनारस

आलोक वर्मा

अपने विरोधियों को माकूल समय पर माकूल जवाब देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह पीछे नहीं रहते वैसे ही उनके भरोसे रहने वालों के लिए काम करने से भी वो पीछे नहीं रहते। चाहे फिर उनके अपने संसदीय क्षेत्र बनारस की बात क्यों ना हो तभी तो कभी लोग अमेठी का नाम लिया करते थे मगर विकास की दौर में बनारस लगातार सबको पीछे छोड़ रहा है। जी हां मोदी जी की देखरेख में बदल रहा है बनारस।

  मोदी के सांसद बनने से पहले तक गुरुधाम कालोनी उपेक्षित थी। यहां मवेशियों की फैलाई गई गंदगी, कच्‍ची सड़कें, बेतरतीब पटरियां और अतिक्रमण हुआ करता था। स्‍ट्रीट लाइट के बारे में तो यह कालोनी अभागी थी। अब यह गुरुधाम कालोनी देश-दुनिया की सबसे सुंदर और सुविधाओं से युक्‍त कालोनी में तब्‍दील हो गई है। कालोनी में सभी मकान के बाहरी हिस्‍से एक ही रंग में रंग चुके हैं, पटरियां दुरुस्‍त ही नहीं बल्कि सजावटी पत्‍थरों से युक्‍त हो चुकी हैं, हेरिटेज लाइट और उसपर लगे गमले शान बढ़ा रहे हैं। बिजली के लटकते सभी तार गायब हो गए और आइपीडीएस के चलते अंडरग्राउंड केबिलिंग हो चुकी है।

यह बदलता रंग केवल इसी कालोनी का नहीं है बल्कि मिल रहे ढेरों सौगातों ने बनारस को निहाल कर दिया है, वैसा प्रयास इस देश में इससे पहले न कभी हुआ न होने वाला है।

शहर की सभी सड़कों और बड़ी कालोनियों में हेरिटेज लाइट लग चुकी है। रात में इन स्‍वेत धवल रोशनी के बीच से गुजरना अद्भुत अहसास कराता है। दुर्गाकुंड सहित नगर के कई कुंड संवर और निखर उठे हैं, अब वहां रंगीन फौव्‍वारे लोगों को लुभाते हैं। पहले इन कुंडों में और आसपास इतनी गंदगी होती थी कि लोग पास से गुजरने से कतराते थे अब यहां हेरिटेज बेंचों पर घंटों बैठते हैं और मोदी जी द्वारा किए गए विकास को निहारते हैं।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
13-11-2026