Khajur khane ke fayede-खजूर का नाम सुनते ही मुंह का स्वाद मिठास से भर जाता है। मीठा होने के बाद भी यह सूखा मेवा सेहत के कई लाभों से भरपूर है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। कहते हैं कि सुबह खाली पेट खाने से इससे सेहत को होने वाले लाभों कि लिस्ट और बढ़ जाती है।
Khajur khane ke fayede Hindi
खजूर में पाए जाने वाले फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी-6 और आयरन शरीर को कई बिमारियों से बचाते हैं। एक खजूर से 23 कैलोरी होती है इसलिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सूक्रोज काफी मात्रा में होता है इसलिए इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। 2-4 खजूर तुरंत उर्जा देने में मदद करता है।
रोजाना सुबह के समय खजूर खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी-6, एंटी-बैक्ट्रियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण कमजोर प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इसमें कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खजूर में मौजूद विटामिन-के खून का थक्का जमने से रोकता है जिससे हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद मिलती है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत दर्द होता है उन्हें खजूर खाना चाहिए। सूखे खजूर में काफी मात्रा में कार्बोहाइ़्रेट और फाइबर होते हैं। खजूर खाने से हीमोग्लोबिन की मात्रा में भी सुधार होता है। बताया जाता है कि खजूर को भीगोकर खाने से ज्यादा फायदा होता है। रोजाना 3-4 खजूर ही खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
- समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता
- BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान
- Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज
- सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन?
- WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी
(अस्वीकरण-ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com की सलाह है कि किसी भी चिकित्सीय प्रयोग से पहले उचित डॉक्टर से सलाह जरूर लें)


