दिल्ली मेट्रो के ये सात बेजुबान रक्षक दस साल से कर रहे थे सेवा हुए अब रिटायर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली मेट्रो (DMRC) के सात बेजुबान रक्षक दस साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। एक भावुक समारोह में सीआईएसएफ (CISF) के दस्ते में तैनात इन सात बेजुबान रक्षकों को सम्मानित किया गया। गोल्डी, हनी, ब्रानी, जैक, सैंडी, कोजी और स्कूबी नाम के श्वान दलों के इस दस्ते में 6 फिमेल और एक जैक मेल था।

दिल्ली मेट्रो के इन बेजुबान रक्षकों के सेवानिवृति समारोह में इन्हें मोमेंटो, मेडल औऱ सर्टिफिकेट दिए गए। यह सम्मान उन्हें मेट्रो यूनिट के डीआईजी आईपीएस जितेन्द्र राणा ने अपने हाथों से दी और भी कई वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। कुत्तों का यह दस्ता 6 माह की बेसिक ट्रेनिंग के बाद डयूटी में तैनात किया गया था। इन्हें गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षित किया गया था। ट्रेनिंग के बाद इन्हें मेट्रो रक्षा के विभिन्न कामों में लगाया गया था। अपने कार्यकाल में इन्होंने कई मॉक ड्रिल, विस्फोट जांच और लावारिस बैगों की तलाश में अहम भूमिका निभाई।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? |
26-07-2026