दिल्ली में अवैध पिस्टल का जखीरा बरामद, डीजे और रेसलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में एक डीजे व एक रेसलर सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दो अलग-अलग आपरेशनों में की गई इस कार्रवाई में 27 सेमी आटोमेटिक पिस्टल बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पहला आपरेशन एसीपी ललित मोहन नेगी और ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी और राहुल कुमार की टीम ने किया। इस टीम के हत्थे मध्य प्रदेश निवासी योगेश पटेल उर्फ निलेश चढ़ा, जबकि दूसरे ऑपरेशन में डीसीपी राजीव रंजन सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण काद्यान ने पंकज कुमार भारद्वाज और जितेन्द्र उर्फ जितूर को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र मथुरा का रहने वाला है। इनके कब्जे से 27 अवैध हथियार, एक स्विफ्ट डीजायर कार, मोबाइल फोन और सिम बरामद किए गए हैं।

वीडियो देखें

3 दिसंबर को स्पेशल सेल एनडीआर को सूचना मिली की निलेश अवैध हथियारों की खेप सप्लाई करने सराय काले खां के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी और राहुल कुमार ने जाल बिछा कर मिलेनियम पार्क के पास से निलेश को दबोचा। उसके पास बैग से 12 पिस्टल बरामद हुए। पूछताछ में उसका असली नाम योगेश पटेल पाया गया। वह पेशेवर डीजे है।
इसी तरह के दूसरे ऑपरेशन में 6 दिसंबर को सूचना मिली की दो हथियार तस्कर रोहिणी में हेलीपैड के पास पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालत में आ रीह यूपी नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली तो 15 पिस्टल बरामद किए गए। कार सवार लोगों की पहचान पंकज और जितेन्द्र के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक योगेश पटेल शादी समारोहो में डीजे का काम करता है। इसी तरह के शादी समारोह में उसकी मुलाकात हथियार तस्कर से हुई थी। तभी से वह हथियार तस्करी में जुट गया। गिरफ्तार पंकज कुमार भारद्वाज 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त है। वह विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
02-09-2026